आगे निकल रहे संजू को देख शम्सी ने लेंथ पीछे किया, और बल्लेबाज ने भारी मन से मिडविकेट की दिशा में खेला, साउथ अफ़्रीका ने नौ रनों से यह मुक़ाबला अपने नाम कर लिया है
भारत vs साउथ अफ़्रीका, पहला वनडे at Lucknow, भारत बनाम साउथ अफ़्रीका, Oct 06 2022 - मैच का परिणाम
11.15pm: तो मुझे और मेरे साथी कुणाल को दिजिए विदा। मिलते हैं रांची के दूसरे मैच में।
हेनरिक क्लासेन, प्लेयर ऑफ़ द मैच : इस पिच पर बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था। जब मैं विकेट पर आया तो यह काफ़ी घूम रही थी। लेकिन मुझे नहीं पता कि मेरा भारत के ख़िलाफ़ रिकॉर्ड इतना अच्छा कैसे है?
तेंबा बवूमा, कप्तान, साउथ अफ़्रीका : जब संजू अंतिम ओवर में बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो चीज़ें कठिन लगने लगी थीं। पिच पर घास नहीं थी। ओपनरों के बाद डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने अच्छी बल्लेबाज़ी की और फिर गेंदबाज़ों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पहले 15 ओवर में हम दबाव में थे लेकिन दिन के अंत तक हम दबाव से उबर गए थे।
शिखर धवन, कप्तान, भारत : जिस तरह से लड़कों ने खेल दिखाया वह क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। श्रेयस, सैमसन और शार्दुल ख़ासकर बेहतरीन थे। हालांकि मुझे लगता है कि हमने 250 रन बनने दिए, जो कि अधिक थे क्योंकि पिच घूम रही थी। फ़िल्डिंग में भी हमने रन दिए और कैच छोड़े। हालांकि यह युवा खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अनुभव और सीख रहा।
10.45pm: शायद सैमसन कुछ मिस कैलकुलेशन कर गए। अगर आवेश ख़ान उन्हें 19वें ओवर में स्ट्राइक देते तो अंतिम ओवर में हर गेंद पर बाउंड्री का दबाव नहीं होता। ख़ैर चलते हैं मैच प्रेजेंटेशन की ओर।
Akash chopra : "Well played Sanju maza aa gaya aap ki betting dekh ke "
ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद, करारा प्रहार और गेंदबाज़ के बगल से सीधा शॉट, चौका मिला
इस बार बल्ले पर सही से नहीं आई गेंद, और मिडविकेट की दिशा में गई, रन लेने से मना किया संजू ने
इस बार आगे डाली शम्सी ने औफ स्टंप के बाहर, संजू इसके लिए भी तैयार थे और गेंदबाज़ के सर के ऊपर से भेज दिया एक टप्पे में गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर, लगातार तीसरी गेंद पर बाउंड्री आई भारत के लिए
क्या हो रहा है! लगता है आज कोई चमत्कार होगा, फिर से लेग स्टंप पर छोटी गेंद, बैकफुट पर गए संजू और मिडविकेट की दिशा में पुल किया, चौका आया
क्रीज के अंदर खड़े हुए हैं संजू और हल्की छोटी गेंद को बैकफुट से मिडविकेट के ऊपर से भेजा है आधा दर्जन रनों के लिए
लेग स्टंप के बाहर वाइड गेंद
जोर से बल्ला घुमाया और बाहरी किनारा लगा, लेकिन क्या फर्क पड़ता है कीपर के बगल से चौके के लिए गई है गेंद
आवेश के अंदाज में गेंद को कवर के पास खड़ी कर दी है बिश्नोई ने लेकिन ओवर स्टेप कर बैठे हैं रबाडा, फ्री हिट अगली गेंद
बिश्नोई नए बल्लेबाज
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेदं, बड़े शॉट के लिए आवेश और गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर कवर की दिशा में खड़ी हो गई, आसान कैच वहां, विकेट से ज्यादा डॉट गेंद यहां महत्व रखेगा
छोटी गेंद शरीर की लाइन में, पुल शॉट चुकने के बाद अंपायर की ओर देखा आवेश ने
इस बार बल्ले पर लगी है गेंद, और प्वाइंट के पीछे हवा में है, पीछे भागकर आ रहे फील्डर दूर रह गए और उनके हाथ से लगकर बाउंड्री की ओर छिटकी गेंद, संजू ने स्ट्राइक अपने पास रखने के बजाए दो रन भागने का फैसला किया है
फिर से बड़े शॉट के लिए आवेश और ऑफ स्टंप के बाहर की बैक ऑफ लेंथ गेंद को मिस कर गए, यहां सिंगल निकालने पर ध्यान देना चाहिए उनको
बैक ऑफ लेंथ गेंद, लाइन से हटकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे आवेश, चूके
ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद, थर्डमैन की ओर स्टीयर करके स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे संजू, लेकिन विफल रहे
ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद, संजू ने बल्ले चलाया लेकिन कोई संपर्क नहीं, अंपायर ने कहा वाइड
तेज छोटी गेंद, आवेश ने उछाल के ऊपर आकर सक्वेयरलेग पर दबाया, एक रन मिला
क्या कैच पकड़ा है साउथ अफ़्रीकी कप्तान ने, अद्भुत, ऑफ स्टंप के बाहर हवा में लटकती हुई धीमी गेंद थी, पहले शॉट खेल बैठे थे कुलदीप और गेंद उनके बल्ले पर लगकर प्वाइंट के पीछे जा रही थी, प्वाइंट पर खड़े बवूमा ने पीछे हटते हुए बेहतरीन कैच लपका, दो गेंदों में दो विकेट लुंगिसानी एनगिडी के लिए
कुलदीप यादव नए बल्लेबाज, भारत को 15 गेंदों में 39 रन की ज़रूरत
लॉर्ड की जादुगरी यही तक रही, एनगिडी ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर गेंद की और ऊपर भी, शार्दुल ने जोरदार प्रहार किया लेकिन मिडऑफ पर खड़े केशव महाराज ने अपने दाईं ओर भागते हुए लाजवाब कैच लपका, एक बेहतरीन पारी का अंत हुआ
ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को कवर के ऊपर से खेलना चाहते थे, लेकिन बल्ले पर सही से आई नहीं और लॉन्ग ऑन के पास गई
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | 1W | |||
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | |
टॉस | भारत, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | साउथ अफ़्रीका आगे 3-मैच की सीरीज़ 1-0 |
मैच नंबर | वनडे नं. 4470 |
मैच के दिन | 6 अक्तूबर 2022 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
वनडे डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | साउथ अफ़्रीका 10, भारत 0 |
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 24 | 16 | 5 | 175 | 0.914 |
इंग्लैंड | 24 | 15 | 8 | 155 | 0.976 |
बांग्लादेश | 24 | 15 | 8 | 155 | 0.221 |
भारत | 21 | 13 | 6 | 139 | 0.782 |
पाकिस्तान | 21 | 13 | 8 | 130 | 0.108 |
ऑस्ट्रेलिया | 18 | 12 | 6 | 120 | 0.785 |
अफ़ग़ानिस्तान | 15 | 11 | 3 | 115 | 0.573 |
सा. अफ़्रीका | 21 | 9 | 10 | 98 | -0.077 |
वेस्टइंडीज़ | 24 | 9 | 15 | 88 | -0.738 |
श्रीलंका | 24 | 7 | 14 | 81 | -0.369 |
आयरलैंड | 24 | 6 | 15 | 73 | -0.358 |
ज़िम्बाब्वे | 24 | 6 | 17 | 65 | -0.952 |
नीदरलैंड्स | 24 | 3 | 20 | 35 | -1.179 |