मैच (9)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
County DIV1 (4)
County DIV2 (2)
विश्व कप लीग 2 (1)
BAN-A vs NZ-A (1)
Live

Updated 15-Dec-2024 • Published 15-Dec-2024

लाइव ब्‍लॉग : अनकैप्‍ड शेख, कमालिनी और रावत बनी करोड़पति

नीलामी हुई समाप्‍त

दो घंटे चली नीलामी आख‍िरकार खत्‍म हो गई है। गुजरात जायंट्स यहां पर सबसे अधिक एक्टिव दिखी तो डीसी ने भी कुछ अच्‍छे खिलाड़ी खरीदे। हालांकि यूपी वॉरियर्स को एक विदेशी तेज गेंदबाज की जरूरत थी लेकिन उन्‍होंने नहीं खरीदा। उन्‍होंने केवल दो खिलाड़‍ियों को खरीदा, जबकि उनके पास 3 करोड़ से भी अधिक का पर्स बचा रह गया। सिमरन शेख 1.90 करोड़ में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। जो सबसे महंगी खिलाड़ी रही। इसके बाद डॉटिन को 1.70 करोड़ में गुजरात ने ही खरीदा। कमालिनी को 1.60 करोड़ में दिल्‍ली ने खरीदा।
1

17 ख‍िलाड़‍ियों मेंं से सात स्‍लॉट, कौन बिकेगा

लॉरेन बेल को नहीं मिला खरीददार।
हेदर ग्राहम को नहीं मिला खरीददार।
एलाना किंग को 30 लाख में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।
स्‍नेह राणा को नहीं मिला खरीददार।
टीम इंडिया में पहली बार चुनी गई राघवी बिष्‍ट को 10 लाख में आरसीबी ने खरीदा।
हुमायरा काजी रही अनसोल्‍ड।
जाग्रवी पवार को 10 लाख में आरसीबी ने खरीदा।
प्रतिका रावल नहीं बिकी।
निकी प्रसाद को 10 लाख में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने खरीदा।
शिप्रा गिरी नहीं बिकी।
परुनिका सिसोदिया नहीं बिकी।
हनी पटेल को नहीं मिला खरीददार।
अक्षिता महेश्‍वरी को 20 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
अनुषा सुंदरेसन को किसी ने नहीं खरीदा।
इंद्रानी रॉय को नहीं मिला खरीददार।
सिमरन बहादुर रही अनसोल्‍ड।
प्रीति बोस रही अनसोल्‍ड।
डेनियल गिब्‍सन को 30 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा।
प्रकाशिका नाइक को 10 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा।
1
2

ली और मानसी रहे अनसोल्‍ड

भारतीय खिलाड़ी आरुषि गोयल को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 10 लाख में लिया है।
क्रांति गौड़ को 10 लाख में यूपी वॉरियर्स ने लिया।
ऑलराउंडर संस्‍कृति गुप्‍ता को 10 लाख में मुंबई इंडियंस ने लिया।
शिवानी सिंह अनसोल्‍ड।
प्रकाशिका नाइक अनसोल्‍ड।
परुनिका सिसोदिया रही अनसोल्‍ड।
जोशिता विजे को आरसीबी ने 10 लाख में लिया।
टेस फ्लिंटॉफ़ अनसोल्‍ड।
तनुश्री सरकार अनसोल्‍ड।
सारा ब्रायस को 10 लाख में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लिया।
कोमलप्रीत कौर अनसोल्‍ड।
शानू सेन अनसोल्‍ड।
अनुष्‍का सुंदरेसन अनसोल्‍ड।
पांच मिनट का ब्रेक और टीमों को 2-2 नाम और देने के लिए कहा गया है।
1

रोजमैरी मैर

न्‍यूजीलैंड की खिलाड़ी रोजमैरी मैर रही अनसोल्‍ड।
1
1

लिज ली अनसोल्‍ड

साउथ अफ्रीका की विकेटकीपर लिज ली रही अनसोल्‍ड
1
1
2

मानसी जोशी रही अनसोल्‍ड

मानसी जोशी को 30 लाख के बेस प्राइज में कोई खरीददार नहीं मिला।
1
1

सिमरन, डिएंड्रा और कमालिनी पर दिखी भिड़ंत

नीलामी में पहली खिलाड़ी के तौर पर आई डिएंड्रा डॉटिन पर पहली जंग देखने को मिली, जिन्‍हें 1.70 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीद लिया है। इसके बाद सिमरन शेख 1.90 करोड़ में बिकी इनको भी गुजरात ने अपने नाम किया। वह अभी तक कि सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। वहीं कई बड़े विदेशी खिलाड़‍ियों को खरीददार नहीं मिल सका, जिसमें हेदर नाइट, लॉरा बेल, सारा ग्‍लेन जैसे बड़े नाम शामिल थे, लेकिन अनकैप्‍ड खिलाड़‍ियों के आते ही टीमों ने अपनी बोली लगानी शुरू की। वहीं स्‍नेह राणा को भी कोई खरीददार नहीं मिला। सिमरन एक बेहतरीन बल्‍लेबाज हैं जो खड़े खड़े रहकर बड़े शॉट लगा सकती हैं। अब आधा घंटे का ब्रेक है और सभी टीमों को अपने-अपने पांच खिलाड़ी देने के लिए कहा गया है।
2

ऑस्‍ट्रेलिया की लॉरा हैरिस अनसोल्‍ड

ऑस्‍ट्रेलिया की लॉरा हैरिस को कोई खरीददार नहीं मिला है। जबकि फातिमा जाफर भी अनसोल्‍ड रह गई हैं।
1
1

एन चारणी 55 लाख में दिल्‍ली की हुई

एन चारणी पर शुरुआत में कोई इंट्रेस्‍टेड नहीं दिखा लेकिन दिल्‍ली ने पहली बोली लगाई और इसके बाद मुंबई इंडियंस भी उतरगई बोली 50 लाख तक पहुंची और दिल्‍ली ने विचार करने का निर्णय लिया। लेकिन दिल्‍ली ने फ‍िर 55 लाख की बोली लगा दी। लेकिन 75 लाख का ही बजट होने की वजह से 55 ाख में चारणी दिल्‍ली कैपिटल्‍स की हुई।
2
1
2
2

प्रेमा रावत को 1.20 करोड़ में बेंगलुरु ने खरीदा

प्रेमा रावत के लिए शुरुआत में कोई उत्‍साहित नहीं दिख रहा था लेकिन बाद में दिल्‍ली ने बोली की शुरुआत की लेकिन जल्‍द ही इसमें बेंगलुरु उतर गई और बोली 1 करोड़ के ऊपर पहुंच गई लेकिन दिल्‍ली फ‍िर पीछे हुई और बेंगलुरु ने 1.20 करोड़ में अपनी नीलामी की पहली खिलाड़ी को खरीदा।
1
1

राघवी बिष्‍ट रही अनसोल्‍ड

राघवी बिष्‍ट को कोई खरीददार नहीं मिला है। वहीं एस यशश्री जो यूपी वॉरियर्स के लिए खेली थी अनसोल्‍ड रही। दिल्‍ली की बल्‍लेबाज प्रतिका रावल भी अनसोल्‍ड। इरा जाधव को भी कोई खरीददार नहीं मिला है।
1

हुमायरा को भी नहीं मिला खरीददार

हुमायरा काजी रही अनसोल्‍ड।

नंदिनी कश्‍यप को दिल्‍ली ने बेस प्राइज में लिया

मनीषा सिंह रही अनसोल्‍ड लेकिन विकेटकीपर बल्‍लेबाज नंदिनी कश्‍यप को 10 लाख में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने खरीदा।

सिमरन शेख 1.90 करोड़ में हुई गुजरात की

सिमरन शेख पर सबसे पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स मैदान में उतरी और जल्‍दी ही गुजरात जायंट्स भी बोली में उतर गई। 50 लाख तक बोली पहुंची और अब गुजरात जायंट्स थोड़ा विचार करने लगी थी। लेकिन गुजरात फ‍िर मैदान में उतरी। 1 करोड़ की बोली पहुंच गई है जो दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लगाई है। अब फ‍िर गुजरात विचार कर रही थी। फ‍िर से गुजरात मैदान में उतरी। लेकिन दिल्‍ली छोड़ने का मन नहीं बना रही है। बोली 1.60 करोड़ तक पहुंच गई है। गुजरात फ‍िर लौटी और दिल्‍ली ने 1.80 करोड़ की बोली लगा दी थी। गुजरात फ‍िर विचार करने के बाद मैदान में उतरी और 1.90 करोड़ की बोली लगा दी लेकिन अब दिल्‍ली विचार कर रही है। लेकिन अब दिल्‍ली पीछे हट गई है और 1.90 करोड़ में सिमरन को गुजरात जायंट्स ने ले लिया है।

अनकैप्‍ड सूची : जी कमालिनी हुई करोड़पति

अनकैप्‍ड खिलाड़‍ियों में सबसे पहले जी कमालिनी का नाम आया है और इन पर सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई लेकिन जल्‍दी ही इसमें दिल्‍ली कैपिटल्‍स भी घुस गई और जल्‍दी ही यह बोली 1 करोड़ तक पहुंच गई। मुंबई पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है। 1.60 करोड़ के बाद दिल्‍ली ने कोई बोली नहीं लगाई और इसी रकम में यह मुंबई इंडियंस की हो गई हैं।
कौन है जी कमालिनी
तमिलनाडु की कमालिनी अगले साल मलेशिया में होने वाले अंडर-19‍ विश्‍व कप में चुने जाने की सबसे प्रभावी खिलाड़ी हैं। विस्‍फोटक बल्‍लेबाज कमालिनी ने अक्‍टूबर में तमिलनाडु को अंडर 19 घरेलू टूर्नामेंट जिताया था। उन्‍होंने आठ मैचों में 311 रन बनाए थे। अंडर-19 ट्राई सीरीज में उन्‍होंने फ़ाइनल में भारत बी के लिए खेलते हुए साउथ अफ़्रीका ए के ख‍िलाफ 79 रन बनाए थे। कमालिनी कीपिंग के साथ स्पिन भी कर सकती हैं।
1
1

ऑस्‍ट्रेलिया की किम गार्थ के लिए भी कोई नहीं गया

ऑस्‍ट्रेलिया की किम गार्थ भी अनसोल्‍ड रह गई हैं।
1

तेजल हसबनिस अनसोल्‍ड

तेजल हसनबिस भारतीय ऑलराउंडर को भी किसी ने नहीं खरीदा है।
1

सी प्रत्‍युषा अनसोल्‍ड

भारत की ऑलराउंडर सी प्रत्‍युषा को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है। उनका भी बेस प्राइज 30 लाख था।

ऑर्ला प्रेडरगास्‍ट रही अनसोल्‍ड

आयरलैंड की ऑर्ला प्रेडरगास्‍ट को भी कोई खरीददार नहीं मिला है।

एलाना किंग

ऑस्‍ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग को भी किसी ने नहीं खरीदा है।

सुषमा वर्मा नहीं बिकी

भारत के लिए खेल चुकी विकेटकीपर बल्‍लेबाज सुषमा वर्मा भी अनसोल्‍ड रह गई हैं।

मुंबई की हुई डी क्‍लर्क

मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ़्रीका की ऑलराउंडर नदीन डी क्‍लर्क को 30 लाख में खरीद लिया है। उनको खरीदने के लिए किसी ओर ने बोली नहीं लगाई है।
1

हेदर नाइट और स्‍नेह राणा रही अनसोल्‍ड

इंग्‍लैंड की कप्‍तान हेदर नाइट और लेग स्पिनर सारा ग्‍लेन को कोई खरीददार नहीं मिला है। यह चौकाने वाला निर्णय था सभी टीमों का। वहीं माया बुशे भी अनसोल्‍ड रही हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की हेदर ग्राहम का भी बेस प्राइज 30 लाख है लेकिन उनको भी किसी ने नहीं लिया है। ऑस्‍ट्रेलिया की तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को भी किसी टीम ने नहीं लिया है। ऑस्‍ट्रेलिया की तेज गेंदबाज लॉरेन चीटल पर भी किसी टीम का ध्‍यान नहीं गया है। भारतीय ऑलराउंडर स्‍नेह राणा जिन पर सभी की नजरें थी, उनको भी किसी टीम ने नहीं लिया है। इंग्‍लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल भी अनसोल्‍ड रह गई हैं। भारत की शुभा सतीश का बेस प्राइज 30 लाख था, लेकिन किसी ने नहीं खरीदा है।

शनेल हेनरी भी नहीं बिकी

वेस्‍टइंडीज की शनेल हेनरी को भी कोई खरीददार नहीं मिला है।

हेदर नाइट भी रही अनसोल्‍ड

इंग्‍लैंड की हेदर नाइट का बेस प्राइज 50 लाख है, लेकिन उनको भी किसी ने नहीं खरीदा है।

पूनम यादव भी नहीं बिकी

भारत की वरिष्‍ठ स्पिनर पूनम यादव को किसी ने नहीं खरीदा है।

डेनियल गिब्‍सन रही अनसोल्‍ड

डेनियल गिब्‍सन को कोई खरीददार नहीं मिला है, उनका बेस प्राइज 30 लाख था।

डिएंड्रा डॉटिन बनी करोड़पति, 1.70 करोड़ में गुजरात जायंट्स ने खरीदा

वेस्‍टइंडीज़ की सलामी बल्‍लेबाज़ डिएंड्रा डॉटिन नीलामी में पहले नंबर पर आई और गुजरात जायंट्स ने पहली बोली लगाई, यूपी वॉरियर्स बीच में उतरी है। दोनों के बीच बोली जल्‍द ही 1 करोड़ तक पहुंच गई थी। 1.10 पर यूपी वॉरियर्स पहले हटी फ‍िर 1.20 करोड़ की बोली लगाई। गुजरात जायंट्स ने थोड़ा समय लिया और दोबारा से बोली में वापस आए। यूपी ने फ‍िर 1.40 करोड़ की बोली लगाई। 1.50 करोड़ की बोली दोबारा से गुजरात जायंट्स ने लगाई थी। 1.70 करोड़ के बाद यूपी पीछे हटी और गुजरात जायंट्स की टीम में गई।
1

किसके पास है कितना पर्स और किसने किसको किया है रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
बचे स्लॉट: 4 (1 विदेशी) बचा पर्स: 2.5 करोड़ रुपये
रिटेन खिलाड़ी: जेमिमाह रॉड्रिग्स, मेग लानिंग, शेफ़ाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मारीज़ान काप, तितास साधु, एलिस कैप्सी, मिन्नू मनि, तानिया भाटिया, जेस जॉनसन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, एनाबेल सदरलैंड
गुजरात जायंट्स (GG)
बचे स्लॉट: 4 (2 विदेशी) बचा पर्स: 4.4 करोड़ रुपये
रिटेन खिलाड़ी: ऐश्ली गार्डनर, बेथ मूनी, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, शबनम शकील, लौरा वुलफ़ार्ट, फ़ीबी लिचफ़ील्ड, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप, काश्वी गौतम, प्रिया मिश्रा, सयाली सतघरे, भारती फूलमाली
मुंबई इंडियंस (MI)
बचे स्लॉट: 4 (1 overseas) बचा पर्स: INR 2.65 crore
रिटेन खिलाड़ी: हरमनप्रीत कौर, नैट सीवर-ब्रंट, एमिलिया कर, पूजा वस्त्रकर, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, साइका इशाक़, हेली मैथ्यूज, क्लॉय ट्रॉयन, जिंटीमनी कलिता, शबनिम इस्माइल, सजीवन सजना, अमनदीप कौर, एसबी कीर्तना
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
बचे स्लॉट: 4 (0 विदेशी) बचा पर्स: 3.25 करोड़ रुपये
रिटेन खिलाड़ी: स्मृति मांधना, सोफ़ी डिवाइन, एलीस पेरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, जॉर्जिया वेयरहम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, एस मेघना, सोफ़ी मोलिन्यू
ट्रेड की गईं: डैनी वायट (UP वॉरियर्ज़ से)
UP वॉरियर्ज़ (UPW)
बचे स्लॉट: 3 (1 विदेशी) बचा पर्स: 3.9 करोड़ रुपये
रिटेन खिलाड़ी: सोफ़ी एकलस्टन, दीप्ति शर्मा, तालिया मक्ग्रा, अलिसा हीली, अंजली सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, वृंदा दिनेश, पूनम खेमनार, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, चमारी अतापत्तू, उमा छेत्री

डॉटिन, राणा और नाइट पर रहेंगी निगाहें

आज बेंगलुरु में आयोजित होने वाली नीलामी में कुल 19 रिक्त स्थान के लिए खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस नीलामी में कुल 120 खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
सबसे बड़ी रिज़र्व प्राइस 50 लाख रुपए है और इस स्लैब में डिएंड्रा डॉटिन, हीदर नाइट (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिलीज़) और लिज़ल ली ने अपना नाम पंजीकृत कराया है। भारतीय खिलाड़ियों में स्नेह राणा (गुजरात जायंट्स द्वारा रिलीज़), पूनम यादव (दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज़), शुभा सतीश (RCB द्वारा रिलीज़), तेजल हसबनिस और मानसी जोशी प्रमुख नाम हैं।

WPL नीलामी में किस पर लगेगी कितनी बोली?

नमस्‍कार, आदाब और सत श्रीअकाल। मैं हूं निखिल शर्मा और स्‍वागत है आप सभी का डब्‍ल्‍यूपीएल 2025 की नीलामी में। आज किस पर लगेगी कितनी बोली, कौन अनकैप्‍ड खिलाड़ी होगा मालामाल। यह सभी चीजें आपको इस ब्‍लॉग में देखने को मिलेगी, यानि नीलामी की पल-पल की हर जानकारी आपको यहां पर मिलने जा रही है।