परिणाम
फ़ाइनल (D/N), पुडुचेरी, August 03, 2023, देवधर ट्रॉफ़ी

साउथ ज़ोन की 45 रन से जीत

rohan-kunnummal
प्लेयर ऑफ़ द मैच
, साउथ ज़ोन
107 (75)
riyan-parag
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़
, ईस्ट ज़ोन
354 runs • 11 wkts
रिपोर्ट

देवधर ट्रॉफ़ी : रोहन कुन्नुमल के शतक की मदद से साउथ ज़ोन बना विजेता

रियान पराग की साहसिक पारी नहीं आई ईस्ट ज़ोन के काम

ESPNcricinfo स्टाफ़
Aug 4, 2023, 5:28 AM
South Zone celebrate with their spoils, having beaten East Zone by 45 runs, Deodhar Trophy, final, Puducherry, August 3, 2023

जीत के बाद साउथ ज़ोन की टीम  •  Cricket Association of Pondicherry

साउथ ज़ोन 328/8 (कुन्नुमल 107, मयंक 63, उत्कर्ष 2-50, शाहबाज़ 2-55) ने ईस्ट ज़ोन 283 (पराग 95, कुशाग्र 68, वॉशिंगटन 3-60, कौशिक 2-49) को 45 रन से हराया
रोहन कुन्नुमल के शतक और वॉशिंगटन सुंदर के तीन विकेट की मदद से साउथ ज़ोन ने ईस्ट ज़ोन को 45 रन से हराकर देवधर ट्रॉफ़ी पर क़ब्ज़ा जमा लिया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ ज़ोन ने कुन्नुमल के शतक व मयंक अग्रवाल और एन जगदीशन के अर्धशतकों की मदद से 328 का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया।
ईस्ट ज़ोन की तरफ़ से रियान पराग ने 65 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली, जिनका कुमार कुशाग्र 68(58) ने भरपूर साथ दिया। हालांकि साउथ ज़ोन के गेंदबाज़ों ने ईस्ट ज़ोन को 283 रन पर ही सिमेट दिया।
साउथ ज़ोन के सलामी बल्लेबाज़ों कुन्नूमल और मयंक ने 152 गेंदों में 181 रन की साझेदारी की। कुन्नूमल ने अपनी पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाए, वहीं मयंक की 83 गेंदों की 63 रन की पारी में चार चौके शामिल थे। बाद में जगदीशन और साई किशोर ने 28 गेंदों में 48 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट ज़ोन की टीम को शुरुआती झटका अभिमन्यु ईश्वरन (1) के रूप में लगा, जब वासुकी कौशिक ने उन्हें अपनी पहली ही गेंद पर चलता किया। इसके बाद कौशिक ने विराट सिंह को भी 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। विधवत कावेरप्‍पा ने इसके बाद उत्कर्ष सिंह (4) को चलता किया और ईस्ट ज़ोन का स्कोर 14 रन पर तीन विकेट हो गया। सुदीप घरामी ने कप्तान सौरभ तिवारी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 25 ओवर के भीतर दोनों पवेलियन में थे।
इसके बाद पराग और कुशाग्र ने 80 गेंदों पर 105 रन की साझेदारी कर ईस्ट ज़ोन की उम्मीदों को बनाए रखा। हालांकि सुंदर ने इन दोनों को एक ही ओवर में चलता कर उनकी उम्मीदों को धूमिल कर दिया। टूर्नामेंट में दो शतक लगाने वाले पराग को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुना गया।