छक्के मारने के मामले में अभिषेक ने बनाए कुछ अनोखे रिकॉर्ड
उन्होंने अभी सिर्फ़ 21 T20I खेला है, लेकिन वह सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं
चोपड़ा: अभिषेक और भारत के 'बैटिंग डिसॉर्डर' ने मुक़ाबला बनाया ख़ास
एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुक़ाबले IND vs BAN का सटीक विश्लेषण आकाश चोपड़ा और वरुण ऐरन के साथ58 अभिषेक शर्मा ने 21 T20I पारियों में कुल 58 छक्के लगाए हैं। वह पहले ही भारत के लिए men's T20Is में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं।
जुलाई 2024 में हुए अभिषेक के T20I डेब्यू के बाद से सिर्फ़ ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह (99) और UAE के मुहम्मद वसीम (60) ने अभिषेक से ज़्यादा छक्के लगाए हैं। पूर्णकालिक देशों के खिलाड़ियों में संजू सैमसन दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 37 छक्के हैं।
6.83 अभिषेक ने इस फ़ॉर्मेट में 6.83 गेंदों में एक छक्का लगाया है, जो पुरुष T20Is में 50 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने वाले 153 बल्लेबाज़ों में दूसरा सबसे अच्छा औसत है। जिब्राल्टर के केरोन स्टैग्नो का सबसे अच्छा औसत है, जो हर 6.61 गेंद पर एक छक्का लगाते हैं। अभिषेक का गेंद-प्रति-छक्का औसत पूर्णकालिक देशों में सबसे अच्छा है, जहां आंद्रे रसेल (7.21) दूसरे स्थान पर हैं।
2.76 अभिषेक हर पारी में 2.76 छक्के लगाते हैं, जो 50 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों में दूसरा सबसे अच्छा है। करणबीर सिंह उनसे आगे हैं, जिन्होंने 36 पारियों में 113 छक्के लगाए और उनका औसत 3.14 है। अभिषेक के बाद एविन लुईस (2.13) पूर्णकालिक देशों से एकमात्र बल्लेबाज़ हैं, जिनके नाम प्रति पारी में दो या उससे ज़्यादा छक्के है।
6 अभिषेक ने एक T20I में पांच या उससे ज़्यादा छक्के छह पारियों में लगाए हैं, जिसमें बुधवार को एशिया कप बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच भी शामिल है। भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ़ रोहित शर्मा (13) और सूर्यकुमार यादव (9) ने अभिषेक से ज़्यादा बार एक T20I में पांच या उससे ज़्यादा छक्के लगाए हैं।
32 अभिषेक ने पावरप्ले ओवरों में 32 छक्के लगाए हैं। पुरुष T20Is की शुरुआती छह ओवरों में सिर्फ़ तीन भारतीय बल्लेबाज़ उनसे ज़्यादा छक्के लगा पाए हैं। अभिषेक ने 23 छक्के बीच के ओवरों (7-16) में और तीन छक्के आख़िरी ओवरों (17-20) में लगाए हैं।
33 अभिषेक ने तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ 246 गेंदों पर 33 छक्के लगाए हैं, यानी औसतन हर 7.46 गेंद पर एक छक्का। स्पिनरों के ख़िलाफ़ उन्होंने औसतन हर छह गेंद पर एक छक्का लगाया है और उनके नाम स्पिनरों के ख़िलाफ़ 150 गेंदों में 25 छक्के शामिल हैं।
331 अभिषेक ने अपने T20I करियर के 50 छक्के 331 गेंदों पर पूरे किए, जो सभी बल्लेबाज़ों में सबसे कम गेंदों में है। उनका 50वां छक्का रविवार को एशिया कप पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में आया। जिब्राल्टर के केरोन जे स्टैग्नो इससे पहले 335 गेंदों में यह रिकॉर्ड रखते थे, जबकि पूर्णकालिक देशों के खिलाड़ियों में दूसरा सबसे तेज़ एविन लुईस हैं, जिन्होंने 366 गेंदों में 50 छक्के पूरे किए थे।
संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैस्टिशियन हैं
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.