News

आंकड़े : अफ़ग़ानिस्तान की साउथ अफ़्रीका पर पहली अंतर्राष्ट्रीय जीत, फ़ारूक़ी के 100 अंतर्राष्ट्रीय विकेट

अब सिर्फ़ भारत ही ऐसी टीम बची है, जिसे अफ़ग़ानिस्तान अब तक हरा नहीं पाया है

फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले तीसरे अफ़ग़ानिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ बने  Afghanistan Cricket Board

अफ़ग़ानिस्तान ने शारजाह में खेले गए पहले वनडे में साउथ अफ़्रीका को छह विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अफ़ग़ानिस्तान की साउथ अफ़्रीका पर पहली जीत है। इसके अलावा भी इस मैच में कई और रिकॉर्ड बने। आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही कुछ कीर्तिमानों पर।

Loading ...

5 यह पांचवीं बार है जब अफ़ग़ानिस्तान ने किसी पूर्णकालिक देश को 106 या उससे कम के स्कोर पर ऑलआउट किया है। वे ज़िम्बाब्वे को तीन जबकि आयरलैंड को एक बार 100 या 100 से कम के स्कोर पर आउट कर चुके हैं।

7 साउथ अफ़्रीका ने अपने पहले सात विकेट 10 ओवर के भीतर ही गंवा दिए। यह पहली बार है, जब उनके साथ ऐसा हुआ है। इससे पहले उन्होंने अपने पहले सात विकेट कम से कम 13 ओवर के भीतर गंवाए थे। ऐसा पिछले साल भारत के ख़िलाफ़ हुआ था।

0 साउथ अफ़्रीका इस मैच में एक समय पर 36 रन पर सात विकेट गंवा चुका था। यह पहली बार हुआ है, जब उन्होंने 50 रन के भीतर अपने सात विकेट गंवाए हैं।

 ESPNcricinfo Ltd

3 यह साउथ अफ़्रीका का तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले वह 2008 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 83 पर आउट हुए थे, जबकि 2022 में भारत ने उन्हें 99 पर ऑलआउट किया था।

32 साउथ अफ़्रीका के शीर्ष-6 बल्लेबाज़ों ने सिर्फ़ 32 रन बनाए, जो कि उनके शीर्ष-6 का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले यह स्कोर 45 था, जो कि उन्होंने 1993-94 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ बनाया था।

52 वियन मुल्डर (52) ने इस मैच में साउथ अफ़्रीका के लगभग 50% रन बनाए। 106 साउथ अफ़्रीका का दूसरा न्यूनतम स्कोर है, जब किसी ने अर्धशतक बनाया हो। रिकॉर्ड 101 रन का है, जब 1999-00 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हर्शेल गिब्स ने 59 रन बनाए थे।

102 फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 102 विकेट हो गए हैं और वह ऐसा करने वाले सिर्फ़ तीसरे अफ़ग़ानिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हैं। दौलत ज़ादरान और गुलबदीन नईब ऐसा पहले ही कर चुके हैं।

144 अफ़ग़ानिस्तान की पारी में 144 गेंद थे और शेष गेंदों के मामले में यह अफ़ग़ानिस्तान की पांचवीं सबसे बड़ी जीत है। वहीं साउथ अफ़्रीका के लिए यह 10वीं सबसे बुरी हार है।

1 अब सिर्फ़ भारत ही एक ऐसा पूर्णकालिक सदस्य देश है, जिसके ख़िलाफ़ अफ़ग़ानिस्तान को अब तक कोई जीत नहीं मिली है। उन्होंने वनडे और T20 में भारत के ख़िलाफ़ एक-एक मैच टाई तो कराया है, लेकिन जीत नहीं पाए हैं।

Fazalhaq FarooqiAfghanistanSouth AfricaSouth Africa vs AfghanistanAfghanistan vs South Africa