News

असलंका बने श्रीलंका के नए वनडे कप्तान

असलंका को कुसल मेंडिस की जगह कप्तानी सौंपी गई है

कुसल मेंडिस ने अब तक कुल आठ वनडे में श्रीलंका की कप्तानी की है  SLC

चरित असलंका को श्रीलंका का नया वनडे कप्तान बनाया गया है। उन्हें कुसल मेंडिस की जगह कप्तानी सौंपी गई है।

Loading ...

भारत के ख़िलाफ़ T20I श्रृंखला से पहले असलंका को वानिंदु हसरंगा की जगह T20I कप्तान नियुक्त किया गया था। हसरंगा ने T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया था।

चयनकर्ताओं ने दिसंबर 2023 में मेंडिस को वनडे कप्तान बनाया था। मेंडिस ने पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान भी श्रीलंका के कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी।

मेंडिस बल्ले के साथ अच्छी लय में हैं और उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने आठ में से छह वनडे जीते हैं, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने असलंका का रुख़ करने का फ़ैसला किया है।

भारत के ख़िलाफ़ श्रीलंका का वनडे दल

श्रीलंका : पतुम निसंका, कुसल मेंडिस, अविष्का‌ फ़र्नांडो, कामिंडु मेंडिस, चरित असलंका (कप्तान), सदिरा समाराविक्रमा, जनित लियानागे, निशान मदुष्का, वानिंदु हसरंगा, दुनित वेल्लालगे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, अकीला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मतिसा पतिराना, असिता फ़र्नांडो

Charith AsalankaSri LankaIndiaIndia tour of Sri Lanka