सिनारियो : अफ़ग़ानिस्तान सेमीफ़ाइनल में कैसे पहुंच सकता है?
साउथ अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया की क्या संभावनाएं हैं?

इंग्लैंड पर अफ़ग़ानिस्तान की जीत के बाद ग्रुप बी का मामला रोचक हो गया है। जहां इंग्लैंड की टीम बाहर हो गई है, वहीं अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका में से कोई भी दो टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंच सकती हैं। आख़िरी दौर के मुक़ाबलों में ऑस्ट्रेलिया का सामना अफ़ग़ानिस्तान जबकि इंग्लैंड का सामना साउथ अफ़्रीका से होना है। आइए देखते हैं सेमीफ़ाइनल के समीकरण
अगर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका दोनों अपने आख़िरी मैच जीतते हैं
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका दोनों के फ़िलहाल तीन अंक हैं। अपना आख़िरी मुक़ाबला जीतकर पांच अंकों के साथ दोनों सेमीफ़ाइनल में पहुंच सकते हैं। तब ग्रुप के टॉपर का निर्धारण जीत के अंतर से तय होगा। अफ़ग़ानिस्तान पर बड़े अंतर की जीत के साथ साउथ अफ़्रीका का नेट रन रेट सबसे अधिक है और उनके इस ग्रुप को टॉप करने की भी संभावना सबसे अधिक है। अगर 300 रन बनाकर साउथ अफ़्रीका सिर्फ़ एक रन की जीत हासिल करता है, तब भी ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप टॉप करने के लिए कम से कम 87 रनों की जीत की ज़रूरत होगी।
अगर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों जीत दर्ज करते हैं
ऐसे मौक़े पर पांच अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में शीर्ष पर होगा, जबकि साउथ अफ़्रीका तीन अंकों के साथ नंबर दो पर।
अगर अफ़ग़ानिस्तान और साउथ अफ़्रीका दोनों जीतते हैं ऐसे मौक़े पर क्रमशः पांच और तीन अंकों के साथ साउथ अफ़्रीका और अफ़ग़ानिस्तान दोनों सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर जाएंगे।
अगर अफ़ग़ानिस्तान और इंग्लैंड जीतते हैं
तब अफ़ग़ानिस्तान चार अंकों के साथ शीर्ष पर रहेगा, वहीं तीन अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका में दूसरे स्थान की जंग होगी। चूंकि 2.140 के नेट रन रेट के साथ साउथ अफ़्रीका की टीम बहुत आगे है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया से पिछड़ने के लिए इंग्लैंड को उन्हें बड़े अंतर से हराना होगा। उदाहरण के तौर पर अगर 300 रन करके ऑस्ट्रेलिया को एक रन की हार मिलती है तो इंग्लैंड को साउथ अफ़्रीका को कम से कम 87 रनों से हराना होगा।
अगर अफ़ग़ानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मुक़ाबला धुल जाता है
शुक्रवार को अफ़ग़ानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मुक़ाबले में बारिश की भी संभावना है। अगर यह मुक़ाबला धुल जाता है तो ऑस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ क्वालिफ़ाई कर जाएगा।
वहीं साउथ अफ़्रीका-इंग्लैंड मुक़ाबला फिर अफ़ग़ानिस्तान के लिए अहम हो जाएगा। अगर साउथ अफ़्रीका जीतता है, तो वे आराम से सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएंगे। लेकिन साउथ अफ़्रीका के हारने पर बात नेट रन रेट पर आ जाएगी।
हालांकि यहां भी एडवांटेज़ साउथ अफ़्रीका को ही होगा क्योंकि जहां साउथ अफ़्रीका का NRR 2.14 वहीं अफ़ग़ानिस्तान का -0.99 है। ऐसे में साउथ अफ़्रीका को 301 रनों का पीछा करते हुए कम से कम 207 रनों से हारना होगा, तभी अफ़ग़ानिस्तान आगे जा सकता है।
एस राजेश ESPNcricinfo में स्टैट्स एडिटर हैं. @rajeshstats
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.