Features

आंकड़े : साउथ अफ़्रीका के लिए ब्रेविस ने बनाया सर्वोच्च व्यक्तिगत T20I स्कोर

ब्रेविस साउथ अफ़्रीका के लिए T20I शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सर्वोच्च T20I स्कोर भी बनाते हुए गायकवाड़ को पछाड़ दिया है

218 पर 7 - ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दूसरे T20I में साउथ अफ़्रीका ने सात विकेट के नुक़सान पर 218 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ साउथ अफ़्रीका को सर्वोच्च T20I स्कोर है, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ साउथ अफ़्रीका का सर्वोच्च T20I स्कोर 204 पर 7 था जो उन्होंने 2016 में जोहैनेसबर्ग में बनाया था।

Loading ...

125* - डेवाल्ड ब्रेविस के नाम अब साउथ अफ़्रीका के लिए सर्वाच्च व्यक्तिगत स्कोर है और ऐसा करते हुए उन्होंने फ़ाफ़ डु प्लेसी को पछाड़ दिया है जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ जोहैनेसबर्ग में 119 रनों की पारी खेली थी।

ब्रेविस का स्कोर ऑस्ट्रेलिया में T20I में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है, इससे पहले यह रिकॉर्ड शेन वॉट्सन के नाम था जिन्होंने 2016 में सिडनी में भारत के ख़िलाफ़ 124 रनों की पारी खेली थी।

22 वर्ष 105 दिन - ब्रेविस इस उम्र में साउथ अफ़्रीका के लिए T20I शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। रिचर्ड लेवी ने जब 2012 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ शतक जड़ा था तब वे 24 वर्ष और 36 दिन के थे।

41 - ब्रेविस ने 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जो कि साउथ अफ़्रीका के लिए दूसरा सबसे तेज़ T20I शतक है। डेविड मिलर ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 2017 में 35 गेंदों पर शतक जड़ा था।

ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया में T20I शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। ब्रेविस के नाम ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सर्वोच्च व्यक्तिगत T20I स्कोर भी है, इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ऋतुराज गायकवाड़ के नाम था।

161 - तीसरे विकेट के गिरने के बाद साउथ अफ़्रीका ने अपनी पारी में 161 रन और जोड़े जो कि तीसरे विकेट के गिरने के बाद एक T20I में उनके द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 126 रनों की साझेदारी हुई जिसमें 91 रन ब्रेविस के बल्ले से आए।

56 पर 1 - जॉश हेज़लवुड ने 56 रन देकर एक विकेट लिया जो कि उनके T20 करियर में एक मैच में सबसे महंगा गेंदबाज़ी आंकड़ा है।

Dewald BrevisSouth AfricaAustraliaAustralia vs South AfricaSouth Africa vs BangladeshSouth Africa tour of Australia