इंग्लैंड के लिए रूट से ज़्यादा टेस्ट शतक बस कुक के नाम
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले अंग्रेज कप्तान बने जो

23 - टेस्ट क्रिकेट में जो रूट के नाम अब 23 शतक हैं। सबसे ज़्यादा शतक लगाने के मामले में इंग्लैंड क्रिकेट में उनसे आगे केवल ऐलिस्टर कुक हैं, जिनके नाम 33 शतक हैं। रूट ने पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की बराबरी कर ली हैं।
12 - कप्तान के तौर पर रूट ने 12 टेस्ट शतक जड़े हैं। अब वह कुक के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
6 - 2021 में अब तक रूट ने छह शतक लगाए हैं। वह डेनिस कॉम्प्टन (1947) और माइकल वॉन (2002) के बाद ऐसा करने वाले इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज़ बने हैं।
6 - इन छह शतकों के साथ रूट एक कैलेंडर ईयर में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा शतक लगाने के मामले में केवल रिकी पोंटिंग से पीछे हैं, जिन्होंने 2006 में सात शतक लगाए थे। रूट के अलावा इंग्लैंड का कोई भी कप्तान एक कैलेंडर ईयर में चार से ज़्यादा शतक नहीं लगा पाया था।
8 - टेस्ट शतक भारत के ख़िलाफ़ लगा दिए हैं रूट ने। ऐसा करके उन्होंने गैरी सॉबर्स, विवियन रिचर्ड्स, पोंटिंग और स्टीवन स्मिथ की बराबरी की। इस बीच उनका यह आठवां शतक भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेली गई सभी सीरीज़ में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा छुआ गया सबसे बड़ा आंकड़ा है।
1398 - रन रूट 2021 में टेस्ट क्रिकेट में बना चुके हैं। यह किसी अंग्रेज़ कप्तान द्वारा एक कैलेंडर ईयर में बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। उन्होंने कुक को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2015 में 14 टेस्ट में 1364 रन बनाए थे। एक कैलेंडर ईयर में किसी टीम के कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा टेस्ट रनों की बात करें तो अब उनसे आगे साउथ अफ़्रीका के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ हैं, जिन्होंने साल 2008 में 1656 रन बनाए थे।
875 - रन रूट 2021 में भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट क्रिकेट में बना चुके हैं। यह एक कैलेंडर ईयर में किसी टीम के ख़िलाफ़ बनाए गए तीसरे सबसे ज़्यादा रन हैं। उनसे आगे अब सिर्फ़ डॉन ब्रैडमैन और क्लाइव लॉयड हैं। ब्रैडमैन ने 1930 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 974 और लॉयड ने 1983 में भारत के ख़िलाफ़ 903 रन बनाए थे।
संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में स्टैटिस्टिशियन हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी में सीनियर सब एडिटर निखिल शर्मा ने किया है। @nikss26
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.