Features

आंकड़े : बुमराह ने कपिल देव की बराबरी की

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन से जुड़े कुछ बेहतरीन आंकड़े

मांजरेकर: रोमांचक जंग है जारी, बुमराह की वजह से एडवांटेज भारत के पास

मांजरेकर: रोमांचक जंग है जारी, बुमराह की वजह से एडवांटेज भारत के पास

लीड़्स में खेले जा रहे इंग्लैंड vs भारत के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का लेखा जोखा संजय मांजरेकर के साथ

12 टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के 14 पांच विकेट हॉल में से 12 विदेशी सरज़मीं पर आए हैं। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज़ द्वारा लिया गया संयुक्त रूप से सबसे अधिक का आंकड़ा है, जिसमें कपिल देव भी शामिल हैं।

Loading ...

3 - बुमराह ने इंग्लैंड में टेस्ट में तीन बार पांच विकेट लिए हैं। यह इंग्लैंड में किसी भी भारतीय गेंदबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा है। इंग्लैंड में उनके कुल 42 टेस्ट विकेट हैं, जो भारतीय गेंदबाज़ों में सिर्फ़ इशांत शर्मा (51) और कपिल देव (43) से पीछे हैं।

 ESPNcricinfo Ltd

4 - 2024-25 घरेलू सीज़न के बाद से भारतीय गेंदबाज़ों ने चार बार पांच विकेट हॉल लिए हैं और यह सभी बुमराह के नाम हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में तीन बार पांच विकेट लिए। भारत के लिए लगातार सबसे लंबे पांच विकेट लेने के सिलसिले में उनसे आगे सिर्फ़ अनिल कुंबले (1992 से 1994 में पांच) और आर अश्विन (2016 में पांच) हैं, जब इस दौरान कोई और गेंदबाज़ ऐसा नहीं कर पाया।

13 - पिछले 12 महीनों में टेस्ट में हैरी ब्रूक के ख़िलाफ़ 26 वैध गेंदों पर 13 कैच छूटे हैं। इस अवधि में किसी और बल्लेबाज़ को इतनी बार जीवनदान नहीं मिला।

हेडिंग्ले में भारत के ख़िलाफ़ अपनी 99 रन की पारी में ब्रूक का दो बार कैच छूटा। साथ ही एक बार वह नो-बॉल पर आउट भी हुए।

 ESPNcricinfo Ltd

99 - हैरी ब्रूक 99 रन पर आउट होने वाले इंग्लैंड के 14वें बल्लेबाज़ बने। जॉनी बेयरस्टो के बाद वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं, जो 2017 में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ ओल्डट्रैफर्ड में 99 पर आउट हुए थे। बेयरस्टो ने उसी मैदान पर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ नाबाद 99 भी बनाए थे।

6.4 - हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा का इकॉनमी रेट (128 रन देकर 3 विकेट) - भारत के लिए कम से कम 120 गेंद डालने पर टेस्ट में अब तक का सबसे ख़राब इकॉनमी है। टेस्ट इतिहास में सिर्फ़ पांच गेंदबाज़ों का इकॉनमी इससे ज़्यादा रहा है ।

4.38 - हेडिंग्ले टेस्ट की दोनों पहली पारियों का संयुक्त रन रेट 4.38 था। जब दोनों टीमों ने 400 से ज़्यादा का स्कोर बनाया हो, ऐसी स्थितियों में पुरुषों के टेस्ट में यह चौथा सबसे तेज़ रन रेट है।

Jasprit BumrahKapil DevHarry BrookJonny BairstowIndiaEngland vs IndiaIndia tour of England