News

दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास BCCI अध्यक्ष बनने को तैयार

कर्नाटक और भारत के पूर्व स्पिनर रघुराम भट BCCI के कोषाध्यक्ष बनने की कतार में हैं

Mithun Manhas का अध्‍यक्ष बनना तय  Hindustan Times

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास का BCCI का अगला अध्यक्ष बनना तय है।

Loading ...

BCCI के विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने से एक दिन पहले शनिवार तक मन्हास अध्यक्ष पद की दौड़ में एकमात्र नाम थे। यह पद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रोजर बिन्नी के इस साल अगस्त में पद छोड़ने के बाद से खाली है। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला तब से अंतरिम रूप से इस पद पर कार्यरत थे।

BCCI पदाधिकारियों में एक और क्रिकेटर के शामिल होने की संभावना है, कर्नाटक और भारत के पूर्व स्पिनर रघुराम भट कोषाध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। भट वर्तमान में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं।

अक्तूबर में 46 साल के हो जाने वाले मन्हास, जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को चलाने के लिए BCCI द्वारा नियुक्त उप-समिति का हिस्सा हैं। जम्मू में जन्मे मन्हास अगले साल सेवानिवृत्त होने से पहले 2015 में दिल्ली से जम्मू और कश्मीर चले गए थे। तब से उन्होंने विभिन्न टीमों के साथ एक कोच के रूप में काम किया है, जिसमें बांग्लादेश पुरुष अंडर-19 के बल्लेबाज़ी सलाहकार के साथ-साथ IPL टीमों किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के लिए काम करना शामिल है। भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज मन्हास ने 1997-98 से 2016-17 तक 157 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जहां उन्होंने 9714 रन बनाए। 130 लिस्ट ए मैचों में 4126 रन बनाए और 91 टी20 में 1170 रन बनाए।

ESPNcricinfo को पता चला है कि मन्हास का नाम शनिवार को दिल्ली में हुई एक अनौपचारिक बैठक में सामने आया, जिसमें BCCI के कुछ प्रमुख पूर्व और वर्तमान सदस्य शामिल हुए, जिनमें वर्तमान ICC अध्यक्ष जय शाह, शुक्ला, BCCI सचिव देवजीत सैकिया, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली और पूर्व बोर्ड सचिव निरंजन शाह शामिल थे।

विभिन्न पदाधिकारियों के लिए चुनाव 28 सितंबर को मुंबई में होने वाली BCCI की वार्षिक आम बैठक में होने वाले हैं। हालांकि, रविवार के अंत तक नए नामांकन दाखिल नहीं होने तक दिल्ली की बैठक में चर्चा किए गए नामों के अंतिम होने की उम्मीद है।

BCCI की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में 28 सितंबर को मुंबई में विभिन्न पदाधिकारियों के लिए चुनाव होने हैं। हालांकि, रविवार शाम तक नए नामांकन दाखिल नहीं होने तक दिल्ली बैठक में चर्चा किए गए नामों के अंतिम होने की उम्मीद है।

समझा जाता है कि इसी जनवरी में जय की जगह BCCI सचिव का पद संभालने वाले सैकिया इस पद पर बने रहेंगे, जबकि शुक्ला भी उपाध्यक्ष बने रहेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रभतेज भाटिया, जिन्हें जनवरी में कोषाध्यक्ष चुना गया था, गोवा क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव रोहन देसाई की जगह संयुक्त सचिव का पदभार संभालेंगे।

सौराष्ट्र के पूर्व कप्तान जयदेव शाह को BCCI की शीर्ष परिषद में शामिल किए जाने की संभावना है, और वे मिजोरम के खैरुल जमाल मजूमदार की जगह लेंगे, जिनके IPL गवर्निंग काउंसिल में शामिल होने की संभावना है।

Mithun ManhasRaghuram BhatIndia

नागराज गोलापुड़ी ESPNcricinfo में न्‍यूज एडिटर हैं।