आंकड़े - रिकॉर्ड जो इस विश्व कप में टूट गए और जिनका टूटना अभी भी बाक़ी है
एक मैच में सबसे ज़्यादा रन, सबसे बड़ी जीत सहित अन्य रोचक आंकड़े
हां या ना : शमी ने नंबर-8 पर शार्दुल की वापसी को ख़त्म कर दिया
भारत की इंग्लैंड पर जीत से जुड़े अहम सवालों पर दीप दासगुप्ता का फ़ैसला8 - इस विश्व कप में अब तक आठ बार एक पारी में 350 से ज़्यादा के स्कोर बने हैं। इससे पहले 2015 विश्व कप में सात बार 350 से ज़्यादा स्कोर बने थे। इन आठ स्कोर में तीन बार ऑस्ट्रेलिया ने ही 350 से ज्यादा रन बनाए हैं और यह सभी लगातार तीन मुक़ाबलों में आए हैं।
428 पर 5 - साउथ अफ़्रीका का दिल्ली में श्रीलंका के ख़िलाफ़ बनाया गया स्कोर विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ 417 रन बनाए थे।
771 - ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड ने धर्मशाला में मिलकर 771 रन बनाए जो कि पुरुष विश्व कप इतिहास में दो टीमों द्वारा मिलकर बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इससे पहले इसी विश्व कप में साउथ अफ़्रीका और श्रीलंका के बीच हुए मुक़ाबले में 754 रन बने थे। तब 2019 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में बने 711 रन का रिकॉर्ड टूटा था।
345 - पाकिस्तान ने हैदराबाद में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 345 रन के लक्ष्य को हासिल किया था जो कि विश्व कप इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम था, उन्होंने 2011 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 328 रन चेज़ किए थे। धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ चेज़ में न्यूज़ीलैंड के 383 रन बनाने से पहले पाकिस्तान का यह स्कोर चेज़ के दौरान बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी था।
309 - दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ 309 रन की जीत हासिल की थी। यह विश्व कप इतिहास में पहली बार है जब किसी टीम ने 300 से ज़्यादा के अंतर से कोई मैच जीता है। यह वनडे में दूसरे सबसे बड़े अंतर से जीत भी है। भारत ने इसी साल श्रीलंका को 317 रन से हराया था।
50 - विश्व कप में सबसे तेज़ शतक केविन ओ ब्रायन के नाम था जो कि उन्होंने 2011 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ बनाया था। उनका यह रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में दो बार टूटा। ऐडन मारक्रम ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 49 जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ 40 गेंदों पर शतक बनाए।
115 - बास डी लीडे ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अपने 10 ओवर में कुल 115 रन ख़र्च किए जो कि ना सिर्फ़ विश्व कप बल्कि वनडे अंतर्राष्ट्रीय और लिस्ट ए क्रिकेट में भी किसी गेंदबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा ख़र्च किए गए रन हैं। अरुणाचल प्रदेश के चेतन आनंद ने पिछले साल तमिलनाडु के ख़िलाफ़ 114 रन दिए थे।
1 - साउथ अफ़्रीका विश्व कप इतिहास की पहली टीम है जिसके तीन बल्लेबाज़ों ने एक ही पारी में शतक लगाए। श्रीलंका के विरुद्ध मैच में क्विंटन डिकॉक, मारक्रम और रासी वान दर दुसें ने शतक लगाए थे। वनडे में तीन बार ऐसा हुआ जब एक ही पारी में तीन शतक लगे हैं और दो बार यह कारनामा साउथ अफ़्रीका ने ही किया है।
4 - पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में कुल चार शतक लगे। कुसल मेंडिस, सदिरा समराविक्रमा, अब्दुल्लाह शफ़ीक़ और मोहम्मद रिज़वान ने शतक लगाए थे। यह पहला विश्व कप मैच था जब एक ही मैच में चार शतक लगे थे।
174 - डिकॉक ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 174 रन बनाए थे। विश्व कप में पहली बार किसी विकेटकीपर के बल्ले से इतने रन आए थे। इससे पहले विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड ऐडम गिलक्रिस्ट के नाम था जो उन्होंने 2007 के विश्व कप फ़ाइनल में बनाया था। गिलक्रिस्ट ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 149 रन बनाए थे।
380 - अब तक खेले गए 29 मैचों में 380 छक्के लगे हैं। यह विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगने के मामले में दूसरे स्थान पर है। 2015 विश्व कप में 48 मैचों में 463 छक्के लगे थे।
23 - अब तक इस विश्व कप में कुल 23 शतक लगे हैं जो कि विश्व कप के अब तक कुल 13 संस्करणों में सर्वाधिक शतक लगने के मामले में चौथे स्थान पर है। 2011 में 24, 2019 में 30 और 2015 में 38 शतक लगे थे।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.