भारत के ख़िलाफ़ मुक़ाबले से जुड़ा विवाद सुलझाने के लिए ICC-PCB में चल रही है बातचीत
ऐसा समझा जा रहा है कि ICC के उपाध्यक्ष PCB के संपर्क में हैं और इस मामले का हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं
Agha: India game is a government's decision, not ours
Captains of Pakistan, UAE, Sri Lanka and Zimbabwe talk about their preparations, squads and aspirations for the T20 World CupT20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के ग्रुप मुक़ाबले से संबंधित मामले को सुलझाने के लिए ICC और PCB के बीच पिछले दरवाज़े से संवाद चल रहा है।
पाकिस्तान की सरकार के निर्देश पर पाकिस्तान की टीम 15 फ़रवरी को कोलंबो में भारत के ख़िलाफ़ होने वाले मुक़ाबले में हिस्सा नहीं लेने वाली है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने कहा था कि यह निर्णय बांग्लादेश के प्रति समर्थन प्रकट करने के लिहाज़ से लिया गया है जिन्हें T20 विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
PCB ने भारत के ख़िलाफ़ मुक़ाबले के बहिष्कार पर सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी नहीं की लेकिन एक्स पर पाकिस्तान की सरकार द्वारा इसकी औपचारिक सूचना दिए जाने के बाद ICC ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह आपसी सहमति से ऐसा समाधान खोजना चाहती है जो सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करे।
इस संबंध में ICC के उपाध्यक्ष इमरान ख़्वाजा, ICC बोर्ड के सदस्य और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के मुबाशिर उस्मानी के बीच कई फ़ोन कॉल और बैठक हुई हैं। वे PCB के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी और PSL के प्रमुख और नक़वी के सलाहकार सलमान नसीर के साथ संपर्क में हैं।
बहिष्कार की घोषणा से एक सप्ताह पहले ही यह प्रयास शुरू हो गए थे जब नक़वी ने T20 विश्व कप खेलने को लेकर अनिश्चितता जताते हुए कहा था कि यह पाकिस्तान की सरकार पर निर्भर करेगा। नक़वी उसी सप्ताह राजकीय यात्रा के तहत UAE गए थे और ऐसा माना जाता है कि इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सलाह ली और ख़्वाजा से मुलाकात की। इसके बाद ख़्वाजा के सिंगापुर और नक़वी के पाकिस्तान लौटने के बाद से ही दोनों के बीच बातचीत जारी है।
शुरुआत में PCB को सूचित कर दिया गया था कि टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने का क्या परिणाम हो सकता है लेकिन PCB का जवाब था कि यह मुद्दा वित्तिय परिणामों से संबंधित नहीं है। बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के फ़ैसले की नक़वी ने आलोचना की थी और ICC पर दोहरा मापदंड अपनाने और बांग्लादेश के साथ अन्याय किए जाने का आरोप लगाया था।
बहिष्कार की घोषणा के बाद से ICC ने अपने संवाद को PCB की शिकायतों को दूर करने पर केंद्रित रखा है। ख्वाजा ने ICC, PCB और BCCI से जुड़े अन्य हालिया विवादों में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.
