Features

आंकड़े: भारत और मांधना के लिए रिकॉर्डतोड़ दिन

दूसरे वनडे के सभी अहम आंकड़े, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे इतिहास की उसकी सबसे बड़ी हार थमाई

ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में मिली करारी शिकस्त  Getty Images

102 - ऑस्ट्रेलिया की भारत से बुधवार को 102 रनों से हार, जो महिला वनडे में रनों के लिहाज़ से उनकी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी हार 92 रनों की थी, जो इंग्लैंड के खिलाफ 1973 के उद्घाटन महिला विश्व कप में आई थी।

Loading ...

11-1 - भारत में पिछली 12 वनडे भिड़ंतों में ऑस्ट्रेलिया का भारत के ख़िलाफ़ जीत-हार का रिकॉर्ड। भारत ने 2007 के फरवरी में भारत में आख़िरी बार ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की 13 मैचों की जीत की लय भी तोड़ी, जो उनकी साउउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 84 रनों की हार (फरवरी 2024) के बाद शुरू हुई थी।

2 - भारत की दूसरे वनडे में जीत ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ महिला वनडे में उनकी सिर्फ़ दूसरी जीत थी, जब द्विपक्षीय सीरीज़ अभी तय नहीं हुई थी। दूसरी ऐसी जीत 2004 में मुंबई में सात मैचों की सीरीज़ के तीसरे वनडे में आई थी।

292/10 - न्यू चंडीगढ़ में दूसरे वनडे में भारत का स्कोर महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है। इससे ऊपर सिर्फ़ इंग्लैंड का 298/8 (हैमिल्टन, 2022) का स्कोर है।

12 - स्मृति मांधना के महिला वनडे में शतक, जिससे वह टैमी ब्यूमोंट की बराबरी पर पहुंच गई हैं। वह अब तीसरे स्थान पर हैं, उनसे ऊपर सिर्फ मेग लैनिंग (15) और सूज़ी बेट्स (13) हैं।

स्मृति मांधना ने अपना 12वां वनडे शतक लगाया  Getty Images

77 - मांधना ने अपना शतक 77 गेंदों में पूरा किया, जो महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सबसे तेज़ शतक है। उन्होंने नैट सिवर-ब्रंट के 2022 विश्व कप में बनाए 79 गेंदों के शतक को पीछे छोड़ा। यह भारतीय महिला बल्लेबाज़ द्वारा दूसरा सबसे तेज़ शतक भी है। मंधाना का ही 70 गेंदों का शतक (आयरलैंड के ख़िलाफ़, 2025) सबसे तेज़ है। मांधना के 12 शतक अब महिला वनडे में सलामी बल्लेबाज़ों के बीच सबसे ज़्यादा हैं, बेट्स और ब्यूमोंट के साथ संयुक्त रूप से। उनके अब कुल 15 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए (12 वनडे, 2 टेस्ट, 1 T20I), उनसे आगे सिर्फ़ मेग लैनिंग हैं (17 शतक)।

17 - महिला वनडे में मांधना के प्लेयर-ऑफ़-द-मैच अवॉर्ड्स की संख्या। वह अब तीसरे स्थान पर चार्लोट एडवर्ड्स और एलिसे पेरी के साथ बराबरी पर हैं। उनसे आगे सिर्फ़ स्टैफ़नी टेलर (28) और मिताली राज (20) हैं।

Smriti MandhanaIndia WomenAustralia WomenIND Women vs AUS WomenAustralia Women tour of India

Namooh Shah is a stats analyst at ESPNcricinfo