Features

आंकड़े : यशस्वी ने धमाकेदार दोहरे शतक के साथ बनाए कई कीर्तिमान

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बने कई रोचक रिकॉर्ड

हां या ना : यशस्वी वही भूमिका निभा सकते हैं जो सहवाग किया करते थे

हां या ना : यशस्वी वही भूमिका निभा सकते हैं जो सहवाग किया करते थे

विशाखापटनम टेस्ट के पहले दिन से जुड़े अहम सवालों पर संजय मांजरेकर का फ़ैसला

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शानदार दोहरा शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अपनी 209 रनों की पारी के दौरान यशस्वी ने कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं, आइए उस पर नज़र डालते हैं।

Loading ...

22 साल, 36 दिन दूसरे टेस्ट की शुरुआत के दिन यशस्वी की उम्र 22 साल और 36 दिन की थी। वह अब भारत के लिए पुरुषों के टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। विनोद कांबली ने 22 साल की उम्र से पहले ही दो दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 21 साल और 32 दिन की उम्र में लगाया था। वहीं सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ अपना पहला दोहरा शातक 21 साल और 277 दिन की उम्र में लगाया था।

1 टेस्ट क्रिकेट में पिछले 20 सालों के दौरान दोहरा शतक लगाने के मामले में यशस्वी दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में पहला नाम क्रेग ब्रैथवेट का है। 2014 में उन्होंने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 21 साल और 278 दिनों की उम्र में 212 रनों की पारी खेली थी।

396 यशस्वी की शानदार 209 रनों की पारी के बावजूद भी भारतीय टीम सिर्फ़ 396 के स्कोर तक ही पहुंच पाई। एक दोहरे शतक के बाद भी सबसे कम कुल स्कोर के मामले में यह स्कोर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथे पायदान पर है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर भी भारत ही है। वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में 201 रनों की पारी खेली थी, इसके बावजूद भारतीय टीम सिर्फ़ 329 के स्कोर तक ही पहुंच पाई थी।

192 यशस्वी ने अपनी पारी के दौरान इंग्लैंड के स्पिनरों के ख़िलाफ़ 192 रन बनाए। 2002 के बाद से किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ के द्वारा टेस्ट की एक पारी में स्पिनरों के ख़िलाफ़ सबसे अधिक रन बनाए जाने के मामले में यशस्वी संयुक्त रूप से करुण नायर के साथ पहले स्थान पर हैं। 2016 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ही करुण ने अपनी 303 रनों की पारी के दौरान स्पिनरों के ख़िलाफ़ 192 रन बनाए थे।

विशाखापटनम में स्पिनरों के ख़िलाफ़ यशस्वी का स्ट्राइक रेट 86.09 था और उनके ख़िलाफ़ उनका कंट्रोल पर्सेंटेज 91.03 था। इंग्लैंड के आक्रमण में एकमात्र तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन के ख़िलाफ़ यशस्वी ने 25.37 की स्ट्राइक रेट से केवल 17 रन बनाए इस दौरान उनका कंट्रोल पर्सेंटेज 80.6 था।

6 - इससे पहले सिर्फ़ छह ही खिलाड़ियों ने टीम के किसी खिलाड़ी के द्वारा अर्धशतक नहीं बनाए जाने के बाद भी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था। अब यशस्वी भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

34 - पहली पारी में शुभमन गिल यशस्वी के बाद दूसरे सबसे अधिक स्कोर (34) बनाने वाले खिलाड़ी थे। इससे पहले सिर्फ़ ब्रायन लारा ही ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपनी टीम के किसी भी खिलाड़ी के द्वारा 34 से अधिक का निजी स्कोर नहीं बनाने के बाद भी दोहरा शतक लगाया था। यह कारनामा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ किया था।

7 - यशस्वी ने अपनी पारी के दौरान कुल सात सिक्सर लगाए। भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेल गए किसी भी टेस्ट में यह सबसे अधिक सिक्सरहै। किसी भी टेस्ट मैच में सबसे अधिक सिक्सर लगाने के मामले में भारत की तरफ़ से नवोजत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल का नाम पहलेस्थान पर है।

179* - यशस्वी ने पहले दिन कुल 179 रन बनाए थे। घरेलू धरती पर खेले गए टेस्ट में यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी के द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। इस फ़ेहरिस्त में वसीम जाफ़र पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2007 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कोलकाता में 192 रन बनाए थे।

Yashasvi JaiswalShubman GillIndiaEngland

संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैटिशियन हैं