Features

शानदार शतक जड़कर रोहित ने स्थापित किया कीर्तिमानों का क़िला

भारत घर पर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अब लगातार 9 वनडे सीरीज़ जीत चुका है

मांजरेकर: रोहित का ये शतक आलोचकों को चुप करने और संदेश देने के लिए था

मांजरेकर: रोहित का ये शतक आलोचकों को चुप करने और संदेश देने के लिए था

भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले गए पहले वनडे का विश्लेषण संजय मांजरेकर के साथ

5 - 300 से ऊपर के लक्ष्य का पीछा करते हुए अब रोहित शर्मा के नाम पांच शतक हो गए हैं, जो कि जेसन रॉय के साथ संयुक्त रूप से दूसरा सर्वाधिक है। विराट कोहली के नाम ऐसे हालात में नौ शतक हैं।

Loading ...
 ESPNcricinfo Ltd

6026 - रोहित के नाम अब वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 6026 रन हो गए हैं, जो कि सचिन तेंदुलकर (8720) और कोहली (7857) के बाद तीसरा सर्वाधिक है। रोहित के नाम दूसरी पारी में 16 शतक हैं। उनसे आगे अब सिर्फ़ तेंदुलकर (17) और कोहली (27) हैं।

338 - रोहित के नाम वनडे में 338 छक्के हो गए हैं, जो कि इस फ़ॉर्मेट में दूसरा सर्वाधिक है। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल (331) को पछाड़ा और उनसे आगे अब सिर्फ़ शाहिद अफ़रीदी (351) हैं। 22 - 30 साल का होने के बाद रोहित ने 22 वनडे शतक लगाए हैं, जो कि इस उम्र में सर्वाधिक है। उन्होंने इस मामले में तिलकरत्ने दिलशान और सनत जयसूर्या (दोनों 21 शतक) को पछाड़ा।

787 - 300 से ऊपर के 10 सफलतापूर्वक चेज़ में रोहित के नाम अब 787 रन हैं। कोहली का इस मामले में 11 पारियों में 998 रन और रॉय के नाम 10 पारियों में 886 रन हैं।

166 - रोहित ने 2024-25 के सीज़न में रविवार से पहले 16 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में सिर्फ़ 166 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ़ एक बार ही अर्धशतक लगाया था।

9 - यह भारत की घर पर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ लगातार 9वीं वनडे सीरीज़ जीत है। इंग्लैंड ने 1984 में भारत को 4-1 से हराया था।

19 - यह 19वीं बार था, जब भारत ने 300 के ऊपर के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया, जो कि विश्व रिकॉर्ड है।

Rohit SharmaIndiaEnglandIndia vs EnglandEngland tour of India

संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैस्टिशियन हैं