भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह कौन लेगा?
राजकोट में होने वाले दूसरे मैच के संभावित एकादश और पिच रिपोर्ट पर एक नज़र

टीम न्यूज़
हालिया समय में अपनी पार्ट-टाइम गेंदबाज़ी की सफलता की वजह से आयुष बदोनी को चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह भारतीय दल में जगह मिली है। हालांकि वह सीधे एकादश में आ जाएंगे, ऐसी संभावना कम ही है। बहुत संभव है कि दल में पहले से मौज़ूद तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन की जगह लेंगे। हालांकि परिस्थितियां अगर स्पिन गेंदबाज़ी के अनुकूल होती हैं, तो बदोनी के डेब्यू की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह एकादश में वापिस आ सकते हैं। बाक़ी टीम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
भारत (संभावित): 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल (विकेटकीपर), 6 नितीश कुमार रेड्डी/आयुष बदोनी, 7 रवींद्र जाडेजा, 8 हर्षित राणा, 9 कुलदीप यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 मोहम्मद सिराज
वहीं न्यूज़ीलैंड टीम में हेनरी निकल्स ओपनिंग में अच्छी तरह सेट हो गए हैं, जिससे विकेटकीपर मिचेल हे के लिए मध्य क्रम में जगह बनती है।
लेग स्पिनर आदित्य अशोक के लिए वडोदरा कठिन रहा, लेकिन न्यूज़ीलैंड उनके साथ बना रह सकता है। उनके पास दूसरा स्पिन गेंदबाज़ी विकल्प जेडन लेनॉक्स हैं, जो बाएं हाथ के स्पिनर हैं।
न्यूज़ीलैंड (संभावित): 1 डेवन कॉन्वे, 2 हेनरी निकल्स, 3 विल यंग, 4 डैरिल मिचेल, 5 मिचेल हे (विकेटकीपर), 6 ग्लेन फ़िलिप्स, 7 माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), 8 क्रिस्टन क्लार्क, 9 काइल जेमीसन, 10 ज़ैक फॉक्स, 11 आदित्य अशोक/जेडन लेनॉक्स
पिच और परिस्थितियां
वडोदरा की तरह राजकोट में भी सुहावना मौसम है। वडोदरा में इतनी ओस नहीं थी कि गेंद पकड़ना मुश्किल हो। वहीं शाम को ठंडे मौसम में पिच थोड़ी तेज़ हो गई थी। राजकोट में भी टॉस इतना बड़ा फ़ैक्टर नहीं होना चाहिए, क्योंकि टीमें अब इतने ओस से निपटना सीख चुकी हैं।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.