भारत की हार के बाद रोचक हुई WTC फ़ाइनल की दौड़
हालांकि इस हार के बावजूद भारत अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है
हां या ना: अश्विन को दूसरी पारी में देर से लाना समझ से परे था
भारत के ख़िलाफ़ न्यूज़ीलैंड की जीत से जुड़े अहम सवालों पर संजय मांजरेकर का फ़ैसलान्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बेंगलुरु में मिली आठ विकेट से हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) फ़ाइनल की दौड़ रोचक हो गई है। हालांकि इस हार के बावजूद भारत अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
WTC अंक तालिका में कहां खड़ा है भारत?
भारत के पास इस समय 68.06 प्रतिशत अंक हैं और मौजूदा WTC उसके सात मैच बचे हुए हैं। जिसमें न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पांच टेस्ट मैच बचे हुए हैं।
WTC फ़ाइनल में पहुंचने के लिए भारत को क्या करना होगा?
भारत को अपने दम पर फ़ाइनल में पहुंचने के लिए अगले सात मैचों में उन्हें चार मैच जीतने होंगे और दो मैच ड्रॉ होते हैं तब ऐसी स्थिति में भारत 56 अंक हासिल कर अन्य नतीजों पर बिना निर्भर किए फ़ाइनल में पहुंच जाएगा। अगर ऐसा होता है तब भारत के खाते में 67.54 प्रतिशत अंक हो जाएंगे।
साउथ अफ़्रीका 69.44 प्रतिशत अंक तक पहुंच सकता है अगर वह अपने शेष सभी छह टेस्ट जीत जाए। अगर मान लिया जाए कि ऑस्ट्रेलिया भारत से एक टेस्ट मैच जीतता है और दो मैच ड्रॉ होता है तब वो शेष चार टेस्ट मैच जीतकर भी सिर्फ़ 64.04 प्रतिशत अंक तक पहुंच जा सकता है।
क्या भारत WTC फ़ाइनल की दौड़ से बाहर हो सकता है?
हालांकि भारत 56 से कम अंक हासिल करता है तब वह तालिका में शीर्ष दो स्थान में बने रहने से वंचित रह सकता है। उदाहरण के तौर पर, अगर भारत शेष सात मैच में चार जीतता और एक मैच ड्रॉ होता है तब उसके खाते में 52 अंक आएंगे और ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका दोनों ही भारत से आगे निकल सकते हैं। श्रीलंका भी 67 से अधिक प्रतिशत अंक हासिल कर सकता है लेकिन इसके लिए श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका पर जीत हासिल करनी होगी।
श्रीलंका को घर पर ऑस्ट्रेलिया से दो और साउथ अफ़्रीका में दो टेस्ट मैच खेलने हैं। हालांकि अगर श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका को हराने में सफल होता है तो यह भारत के पक्ष में जाएगा क्योंकि यह दोनों ही टीमें अंक तालिका में भारत से नीचे रह सकती हैं।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.