आंकड़े - यशस्वी जायसवाल ने बनाया रॉयल्स का दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक
अबू धाबी में हाई स्कोरिंग मैच से जुड़े सभी आंकड़े और नंबर गेम
काम नहीं आया गायकवाड़ का शानदार शतक; शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की बैटिंग से जीता राजस्थान
एक क़रीबी मुक़ाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ़ की रेस हुई और रोमांचक - कोलकाता, पंजाब, राजस्थान और मुंबई के पास 10 अंक15 - 15 - राजस्थान रॉयल्स के लक्ष्य तक पहुंचने के बाद शेष गेंदें। आईपीएल में केवल एक टीम ने 190 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और अधिक गेंदें शेष रह गईं - मुंबई इंडियंस। 2017 में उन्होंने 199 रनों का पीछा किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के ख़िलाफ़ 27 गेंद शेष रहते किया था। दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) ने 2017 में गुजरात लायंस के ख़िलाफ़ 209 रनों का लक्ष्य 15 गेंद शेष रहते हासिल था।
19 - गेंद में आईपीएल में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया यशस्वी जायसवाल ने। 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ इशान किशन का 17 गेंदों में लगाया अर्धशतक एक अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा लगाया सबसे तेज़ अर्धशतक है।
81 - रन पावरप्ले के दौरान रॉयल्स द्वारा बनाए गए, आईपीएल में पावरप्ले में किसी टीम के सबसे अधिक रन। 2008 में डेक्कन चार्जर्स के ख़िलाफ़ उनका पिछला उच्चतम 73 रन था। ये आईपीएल में सीएसके के ख़िलाफ़ पावरप्ले में सबसे अधिक रन भी हैं। इससे पहले 2008 में मुंबई इंडियंस ने सीएसके के ख़िलाफ़ पावरप्ले में 78 रन बनाए थे।
19 - गेंद में लगाया गया जायसवाल का अर्धशतक रॉयल्स के लिए लगाया गया दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक है। जोस बटलर ने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के ख़िलाफ़ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। जायसवाल का अर्धशतक चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ आईपीएल अर्धशतक है। सबसे तेज़ अर्धशतक इस संस्करण के पहले हाफ के दौरान कायरन पोलार्ड ने 17 गेंदों में लगाया था।
1 - रॉयल्स के 81 रन यूएई में आयोजित मैचों में आईपीएल पावरप्ले में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। यह 2018 में मुंबई इंडियंस के डेयरडेविल्स के ख़िलाफ़ बनाए गए 84 रनों के बाद किसी टीम द्वारा आईपीएल पावरप्ले में बनाए सबसे ज़्यादा रन भी हैं। उस मैच की तरह इसमें भी एविन लुईस शामिल थे।
4.5 - ओवरों के भीतर जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनसे पहले सिर्फ़ सात खिलाड़ी ही इस स्तर तक आईपीएल में अर्धशतक तक पहुंचे हैं। यह रॉयल्स के किसी खिलाड़ी द्वारा दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक (ओवरों के मामले में) है। बटलर ने 2018 में डेयरडेविल्स के खिलाफ पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अर्धशतक लगाया था।
1 - ऋतुराज गायकवाड़ का 101 रन सीएसके के लिए आईपीएल में पहला शतक था, जिसमें उनकी टीम जीत नहीं पाई। टीम के खिलाड़ियों द्वारा दर्ज किए गए पिछले सभी आठ आईपीएल शतक टीम की जीत में तब्दील हुए। 2018 सीज़न के फ़ाइनल में शेन वॉटसन के नाबाद शतक के बाद सीएसके का यह पहला शतक भी है।
संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में स्टैटिस्टिशियन हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी में सीनियर सब एडिटर निखिल शर्मा ने किया है।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.