रवींद्र जाडेजा होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान
सीएसके के लिए खेलना जारी रखेंगे धोनी

आईपीएल 2022 में अब रवींद्र जाडेजा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करेंगे। आपको बता दें कि धोनी ने यह ऐलान किया हैं कि उनके कप्तानी से हटने के बाद, उनकी जगह पर अब टीम की कमान जाडेजा के हाथों में होगी। धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से ही सीएसके के कप्तान रहे हैं और इस दौरान उनकी टीम चार बार आईपीएल की ट्रॉफ़ी जीतने में क़ामयाब रही है।
सीएसके के आधिकारिक वेबसाइट ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए यह कहा है " धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखेंगे और जाडेजा टीम के तीसरे कप्तान बनेंगे।"
एमएस धोनी ने सीएसके के लिए 14 सालों तक कप्तान की। इसके बाद उन्होंने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारी जाडेजा को सौंप दी है। फ़्रेंचाइज़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने ईएसपीक्रिकइंफो को बताया कि धोनी सीएसके के लिए खेलना जारी रखेंगे।
विश्वनाथन के अनुसार धोनी चाहते थे कि कप्तानी में आने वाले "बदलाव" सहज हो और उन्हें लगा कि जाडेजा सीएसके का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने गुरुवार को टीम की बैठक में इस फै़सले की घोषणा की। टीम 26 मार्च को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ 2022 के आईपीएल टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए तैयार होने एवं प्रशिक्षण के लिए रवाना हो गई है।
विश्वनाथन ने कहा "एमएस धोनी इसके बारे में काफ़ी समय से सोच रहे थे।" उन्होंने कहा, 'धोनी को लगा कि जड्डू को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। उन्हें लगता है कि जड्डू अभी उनके करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। यह उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करने का सही समय है। यह हमारी फ़्रेंचाइज़ी के लिए भी अच्छा होगा और यह बात धोनी के दिमाग में भी होगा।"
विश्वनाथन ने कहा कि धोनी उपयुक्त समय का इंतज़ार कर रहे थे। यह ठीक कुछ उसी तरह का पल है, जैसा धोनी ने विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी के लिए तैयार करने के बाद उन्हें कप्तानी सौंप दी थी। धोनी उसी तरह के सहजता के साथ चेन्नई की टीम में कप्तानी के कार्यभार को आगे बढ़ाना चाहते थे।
विश्वनाथन ने कहा कि फ़्रेंचाइज़ी को एक कप्तान के रूप में जाडेजा पर बहुत भरोसा है। "जड्डू में फ़्रेंचाइज़ी के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। उनके साथ एमएस का मार्गदर्शन हमेशा रहेगा। कुल मिला कर यह उनके लिए सीखने का अच्छा मौक़ा होगा।"
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.