Features

IPL में लगातार छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने रियान पराग

उन्होंने KKR के ख़िलाफ़ मैच में मोईन अली पर लगातार पांच और फिर वरूण चक्रवर्ती के अगले ओवर में एक छक्का लगाया

हां या ना:  पराग के 6 गेंदों में 6 छक्के के बाद RR मैच में आगे हो गया था

हां या ना: पराग के 6 गेंदों में 6 छक्के के बाद RR मैच में आगे हो गया था

कोलकाता में खेले गए IPL 2025 के 53वें मुक़ाबले KKR vs RR से जुड़े अहम सवालों पर अंबाति रायुडू का फ़ैसला

राजस्थान रॉयल्स (RR) के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग IPL के इतिहास में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के मारने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए है। हालांकि उन्होंने यह कारनामा एक ओवर में नहीं बल्कि दो अलग-अलग ओवरों के दौरान किया। उन्होंने इस दौरान क्रिस गेल, कायरन पोलार्ड और रिंकू सिंह को पीछे छोड़ा दिया, जिनके नाम IPL में लगातार पांच छक्के हैं। संयोगवश, ये सभी मौक़े मैच की दूसरी पारी में आए। आइए डालते हैं इन मौक़ों पर एक नज़र।

Loading ...

रियान पराग

RR बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), ईडन गार्डंस, IPL 2025

207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RR का स्कोर 12 ओवर में 102 रन पर पांच विकेट था। शिमरॉन हेटमायर ने पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लिया, जिससे पराग स्ट्राइक पर आ गए। पराग ने मोईन अली की अगली चार गेंदों को लॉन्ग ऑन या स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार भेज दिया। पराग की रेंज से बचने की कोशिश में मोईन ने अगली गेंद वाइड फेंक दी। लेकिन राहत नहीं मिली, पराग ने अगली वैध गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से छक्का मारा। अगले ओवर में हेटमायर ने फिर पहली गेंद पर एक रन लिया, जिसके बाद पराग ने वरुण चक्रवर्ती की गेंद को रिवर्स स्वीप कर बैकवर्ड प्वाइंट के ऊपर से छक्का जड़ा और लगातार छह छक्के पूरे किए। हालांकि RR यह मैच एक रन से हार गया।

क्रिस गेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) बनाम पुणे वॉरियर्स (PWI), चिन्नास्वामी स्टेडियम, IPL 2012

गेल 36 गेंदों में 41 रन पर खेल रहे थे और RCB को PWI के ख़िलाफ़ 183 रन का पीछा करना था। 12 ओवर के बाद आवश्यक रन रेट 13.37 हो गया था और कुछ बड़ा करना ज़रूरी था। सौरभ तिवारी ने लेग स्पिनर राहुल शर्मा की पहली गेंद पर एक रन लिया और गेल ने अगली पांच गेंदों को लगातार पांच छक्कों में बदल दिया। तीन छक्कों के बाद राहुल ने राउंड द विकेट गेंदबाज़ी की, लेकिन इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ा। गेल 48 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए और RCB ने आख़िरी गेंद पर मैच जीत लिया।

कायरन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस (MI) बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH), वानखेड़े, IPL 2013

MI को चार ओवर में 62 रन चाहिए थे, जब SRH के कप्तान कैमरन व्हाइट ने गेंद तिसारा परेरा को दी। रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर छक्का मारा और दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। पोलार्ड ने इसके बाद 4, 6, 6, 6 के स्कोर किए, जिससे ओवर में 29 रन बने। अगला ओवर अमित मिश्रा ने डाला। पहली गेंद पर सिंगल मिलने के बाद पोलार्ड ने अगली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के मारे। इसके बाद मिश्रा ने एक कमर वाली नो-बॉल फेंकी, जिसे पोलार्ड ने छक्के में बदल दिया। पोलार्ड ने आठ गेंदों में 40 रन बना दिए। MI ने यह लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

रिंकू सिंह

KKR बनाम गुजरात टाइटंस (GT), अहमदाबाद, IPL 2023

KKR को GT के ख़िलाफ़ अंतिम ओवर में 29 रन की ज़रूरत थी। T20 में इससे पहले कभी भी किसी टीम ने 20वें ओवर में 23 से अधिक रन चेज़ नहीं किए थे। लेकिन रिंकू सिंह ने इसे बदल दिया। उमेश यादव ने यश दयाल की पहली गेंद पर एक रन लिया। अब पांच गेंदों में 28 रन चाहिए थे। दयाल की लाइन बिगड़ गई। उन्होंने तीन फुल टॉस और दो शॉर्ट गेंदें डालीं, जिन्हें रिंकू ने 6, 6, 6, 6, 6 में बदल दिया और KKR ने 205 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

Riyan ParagChris GayleKieron PollardRinku SinghRajasthan RoyalsKolkata Knight RidersIndiaKKR vs RRIndian Premier League