पर्पल कैप तालिका में नंबर 3 पर पहुंचे हेज़लवुड
विराट कोहली ऑरेंज कैप तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचे, अब उनके नाम 614 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार की रात पंजाब किंग्स (PBKS) को रौंदकर IPL 2025 के फ़ाइनल में जगह बना ली है। देखते हैं अब जब इस टूर्नामेंट में तीन ही मैच बचे हैं तो अंक तालिका कैसी दिखती है।
पर्पल कैप तालिका
जॉश हेज़लवुड ने चोट से वापसी के बाद कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लेकर PBKS के शीर्ष क्रम को उखाड़कर रख दिया। उनके शुरुआती स्पेल ने न केवल PBKS के शीर्ष क्रम को जल्दी पवेलियन भेजा बल्कि उन्होंने पर्पल कैप तालिका में भी शीर्ष तीन में स्थान पक्का कर लिया। अब उनके 11 पारियों में 21 विकेट हैं और वह नंबर तीन स्थान पर पहुंच गए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नूर अहमद 24 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 23 विकेट के साथ उनके पीछे हैं। उनके अलावा मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट 19 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं और ये दोनों ही गेंदबाज़ शुक्रवार को एलिमिनेटर में ऐक्शन में होंगे।
ऑरेंज कैप तालिका
न्यू चंडीगढ़ में 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB के विराट कोहली 12 रन और जोड़ते हुए 14 मैचों में 614 रन बना चुके हैं और वह ऑरेंज कैप तालिका में पांचवें स्थान पर बरक़रार हैं।
तालिका के शीर्ष में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुजरात टाइटंस के बी साई सुदर्शन (679) शीर्ष पर हैं, उसके बाद शुभमन गिल (649) और MI के सूर्यकुमार यादव (640) तीसरे स्थान पर हैं और ये तीनों खिलाड़ी भी शुक्रवार को ऐक्शन में होंगे।
मिचेल मार्श का सीज़न ख़त्म हो चुका है और वह 627 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
IPL 2025 की अन्य तालिकाओं पर एक नज़र
सबसे ऊंचा बल्लेबाज़ी स्ट्राइक रेट
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी इकॉनमी रेट
मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़ें

Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.