'अनकैप्ड' एमएस धोनी को रिटेन करने के लिए CSK का रास्ता साफ़
IPL के रिटेंशन नियम के अनुसार अगर कोई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पांच साल पहले रिटायर हुआ हो तो उसे अनकैप्ड प्लेयर माना जाएगा
धोनी को CSK 4 करोड़ में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर करेगी रिटेन ?
IPL 2025 मेगा ऑक्शन की बड़ी बातें जो आपका जानना है ज़रूरीअगर पांच बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चाहती है कि एमएस धोनी को एक अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया जाए तो उनका रास्ता बिल्कुल साफ़ है।
ऐसा इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि IPL ने फ़ैसला लिया है कि वह अपने 2008 के एक नियम को वापस लाएगी। उस नियम के तहत अगर कोई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पांच साल पहले रिटायर हुआ हो तो उसे अनकैप्ड प्लेयर माना जाएगा। इस नियम का प्रयोग कभी नहीं किया गया था और इसे 2021 में हटा दिया गया था। हालांकि अनकैप्ड खिलाड़ियों पर व्यापक चर्चा के दौरान IPL ने सभी फ़्रैंचाइज़ी को सूचित किया कि वह इस नियम को वापस ला रही है।
खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए IPL ने फ़ैंचाइज़ी को जो नियम बताए हैं, उसमें लिखा है, "अगर किसी कैप्ड भारतीय खिलाड़ी ने पांच कैलेंडर वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है और वह BCCI के केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं है तो उसे अनकैप्ड खिलाड़ी की श्रेणी में रखा जाएगा। यह केवल भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होगा।"
2022 के मेगा नीलामी से पहले धोनी को CSK ने दूसरे खिलाड़ी के रूप में 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जुलाई में धोनी 43 वर्ष के हो चुके हैं। उन्होंने 2020 में संन्यास लेने के बाद से केवल IPL में ही हिस्सा लिया है। यदि CSK अब उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने का फ़ैसला करती है, तो धोनी को 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
पिछले कुछ सीज़न से यह चर्चा लगातार होती रही है कि क्या धोनी का अंतिम IPL सीज़न है? 2023 में घुटने की सर्जरी कराने के बाद उन्होंने IPL 2024 से पहले CSK की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। बल्लेबाज़ी में वह काफ़ी कम गेंदों का सामना करने आते थे। हाल ही में एक कार्यक्रम में धोनी ने कहा था कि वह और CSK, खिलाड़ियों के रिटेंशन नियम आने के बाद अपने भविष्य के बारे में फ़ैसला लेंगे।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.