आंकड़े : MLC में 34 गेंद में शतक लगाकर ऐलेन ने तोड़े कई रिकॉर्ड
अमेरिका में शुरू हुए टूर्नामेंट के पहले दिन न्यूज़ीलैंड के ओपनर ने मचाया धमाल

19 - फ़िन ऐलेन ने सैन फ़्रासिस्को यूनिकॉर्नंस के लिए वॉशिंगटन फ़्रीडम के ख़िलाफ़ MLC 2025 के पहले मैच में 151 रनों की पारी में 19 छक्के लगाए। उन्होंने ऐसा करके एक टी2; मैच में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से क्रिस गेल (बनाम ढाका डायनामाइट्स 2017 में) और साहिल चौहान (बनाम साइप्रस 2024 में) के नाम था, जिन्होंने 18 छक्के लगाए थे।
49 - ऑकलैंड में ऐलेन ने 150 रन बनाने में 49 गेंद खेली। यह अब टी20 में सबसे तेज़ 150 रन की पारी है, उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने साउथ अफ़्रीका के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में नाइट्स के ख़िलाफ़ 2022 में 52 गेंद में 150 रन बनाए थे।
134 - ऐलेन ने 134 रन बाउंड्री से बनाए, जिसमें 114 रन उन्होंने 19 छक्कों से बनाए। केवल तीन अन्य बल्लेबाज़ों ने एक टी20 पारी में बाउंड्री से ऐलेन से अधिक रन जुटाए हैं।
28 - यूनिकॉर्नंस ने अपनी पारी में 28 छक्के लगाए, जो टी20 मैच में किसी टीम द्वारा लगाए दूसरे सबसे अधिक छक्के हैं। भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में बड़ौदा ने सिक्किम के ख़िलाफ़ पिछले साल दिसंबर में सबसे अधिक 37 छक्के लगाए थे। यूनिकॉर्नंस के बल्लेबाज़ों ने 20 में से 16 ओवरों में कम से कम एक छक्का लगाया।
151 - ऐलेन का फ़्रीडम के ख़िलाफ़ बनाया गया 151 रनों का स्कोर अब MLC में सर्वाधिक निजी स्कोर है। उन्होंने 2023 फ़ाइनल में सीट्ल्स ऑरकस के ख़िलाफ़ निकोलस पूरन के नाबाद 137 रनों को पछाड़ा लेकिन तब लीग ने टी20 का दर्जा हासिल नहीं किया था।
34 - ऐलेन ने 34 गेंद में शतक लगाया, जो टी20 फ़्रैंचाइज़ी लीग में दूसरा सबसे तेज़ शतक है। IPL 2013 में गेल ने पुणे वॉरियर्स के ख़िलाफ़ 30 गेंद में सबसे तेज़ शतक लगाया था। MLC मैच में इससे पहले सबसे तेज़ शतक पूरन ने 40 गेंद में 2023 फ़ाइनल में लगाया था, लेकिन तब लीग को टी20 दर्जा प्राप्त नहीं था।
269 for 5 - यूनिकॉर्नंस का फ़्रीडम के ख़िलाफ़ बनाया पांच विकेट पर 269 का स्कोर MLC में सर्वाधिक है। वह अमेरिका में एक टी20 मैच में 250 रन बनाने वाली पहली टीम भी बनी। इससे पहले 2016 में लॉडरहिल में वेस्टइंडीज़ ने भारत के ख़िलाफ़ छह विकेट पर 245 रन बनाए थे।
संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में स्टैटिशियन हैं।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.