आंकड़े: गेल को पछाड़ एक साल में सबसे ज़्यादा T20 छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ बने पूरन
पूरन ने यह कारनामा CPL 2024 के दौरान किया

139- निकोलस पूरन ने 2024 में T20 मैचों में 139 छक्के लगाए हैं, जो एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक है। उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा, जब उन्होंने 2015 में 135 छक्के लगाए थे।
8.23 - 2024 में पूरन ने हर 8.23 गेंदों पर एक छक्का लगाया है। गेल ने 2015 में हर 7.50 गेंदों पर छक्का लगाया था। गेल के 135 छक्के 36 पारियों में आए थे, वहीं पूरन ने 139 छक्कों के लिए 57 पारियां ली हैं।
92 - पूरन ने 2024 में 92 छक्के तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ लगाए हैं, जो कि एक कैलेंडर ईयर में किसी भी बल्लेबाज़ का सर्वाधिक है। इस मामले में भी रिकॉर्ड गेल के नाम था, जब उन्होंने 2011 में तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ 73 छक्के मारे थे। पूरन ने हर 8.65 गेंद पर तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ छक्के लगाए हैं, जबकि स्पिनर्स के ख़िलाफ़ उनका रिकॉर्ड 7.43 गेंद हो जाता है। स्पिनर्स के ख़िलाफ़ उनके नाम इस साल 349 गेंदों में 47 छक्के हैं।
79 - 2024 में पूरन ने मध्य ओवरों (सात से 16) के बीच 79 छक्के लगाए हैं। उनके नाम डेथ ओवरों में 32 और पावरप्ले में 28 छक्के हैं। एक कैलेंडर ईयर में मध्य ओवरों में सर्वाधिक छक्के मारने का भी रिकॉर्ड है। यहां फिर से पूरन ने गेल के 72 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने 2012 में बनाया था।
36 - पूरन के नाम इस साल IPL में 36, ILT20 में 31, हंड्रेड में 19 और T20I में 34 छक्के हैं। T20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने 17 छक्के लगाए थे।
551 - T20 क्रिकेट में पूरन ने 551 छक्के लगाए हैं, जो कि इस प्रारूप में चौथा सर्वाधिक है। पहले तीन पर भी कैरेबियन नाम गेल, कायरन पोलार्ड और आंद्रे रसल हैं।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.