Features

शानदार सरफ़राज़ की सफलता का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा

पिछले कुछ सीज़न में सरफ़राज़ ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं

2 - सरफ़राज़ ख़ान से पहले रणजी ट्रॉफ़ी के दो अलग-अलग संस्करणों में 900 से अधिक रन दो ही खिलाड़ियों ने बनाए हैं। वह लगातार जो सीज़न में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। सरफ़राज़ ने रणजी ट्रॉफ़ी के 2019-20 संस्करण में 928 रन बनाए थे और मौजूदा संस्करण में अब तक 937 रन बना चुके हैं। अजय शर्मा और वसीम जाफ़र अन्य दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो मौकों पर रणजी ट्रॉफ़ी में 900 रन का आंकड़ा पार किया है।

Loading ...
 ESPNcricinfo Ltd

82.83 - प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरफ़राज़ 82.83 की औसत से रन बना रहे हैं। इस प्रारूप में 2000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में ये दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे बढ़िया औसत सर डोनाल्ड ब्रैडमैन के ही नाम है, जिन्होंने 95.14 की औसत से 28067 रन बनाए हैं।

 ESPNcricinfo Ltd

82.76 - रणजी ट्रॉफ़ी में 23 मैचों में सरफ़राज़ की बल्लेबाज़ी औसत 82.76 है। 2000 से अधिक रन बनाने वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ है। प्रतियोगिता के 87 संस्करणों में केवल विजय मर्चेंट (98.35) और सचिन तेंदुलकर (87.37) की औसत सरफ़राज़ से अधिक है।

 ESPNcricinfo Ltd

133.85 - रणजी ट्रॉफ़ी के 2021-22 संस्करण में सरफ़राज़ अब तक 133.85 की औसत से रन बना रहे हैं। यह रणजी ट्रॉफ़ी सीज़न में किसी भी बल्लेबाज़ के लिए चौथा सर्वश्रेष्ठ है, जहां उन्होंने 900 से अधिक रन बनाए हैं। 2019-20 सीजन के दौरान उनकी औसत 154.66 की थी। एक सीज़न में सबसे ज़्यादा औसत के मामले में रूसी मोदी सबसे आगे हैं। 1944-45 में उनकी औसत 201.6 की थी।

134 - मध्य प्रदेश के ख़िलाफ़ फ़ाइनल में उन्होंने 134 का स्कोर बनाया। यह पहली बार है जब सरफ़राज़ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने शतक को 150 से अधिक के स्कोर में बदलने में विफल रहे। उनके पास प्रारूप में 2020 की शुरुआत के बाद से 150 से अधिक के छह स्कोर हैं, जो रूट के साथ संयुक्त रूप से ये सबसे अधिक हैं।

173 - इस रणजी ट्रॉफ़ी सीज़न में स्पिनरों के ख़िलाफ सरफ़राज़ की बल्लेबाज़ी औसत 173 है। उन्होंने 80.72 के स्ट्राइक रेट से स्पिन के ख़िलाफ़ 519 रन बनाए हैं और तीन बार आउट भी हो चुके हैं। बाएं हाथ के स्पिनरों के ख़िलाफ़ उन्होंने 91.02 के स्ट्राइक रेट से 365 रन बनाए हैं, जबकि उनके ख़िलाफ़ वह सिर्फ़ एक बार आउट हुए हैं।

Sarfaraz KhanMadhya PradeshMumbai (Bombay)IndiaMumbai vs M. PradeshRanji Trophy

संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में सांख्यिकीविद हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी के सब-एडिटर राजन राज ने किया है।