News

रणजी ट्रॉफ़ी : विराट और कुशाग्र के शतकों की मदद से झारखंड ने नागालैंड पर कसा शिकंजा

दो जीवनदान की मदद से विराट ने ठोका सीज़न का दूसरा शतक

विराट सिंह (फ़ाइल फ़ोटो)  PTI

झारखंड 402 for 5 (कुशाग्र 112*, विराट 107, मुंढे 1-30) बनामनागालैंड

Loading ...

कुमार कुशाग्र और विराट सिंह के शतकों की मदद से झारखंड ने कोलकाता में चल रहे नागालैंड के ख़िलाफ़ रणजी ट्रॉफ़ी प्री-क्वार्टर फ़ाइनल मैच के पहले दिन 402 रन बना लिए हैं। इस जोड़ी ने 36 ओवर से भी कम समय में पांचवें विकेट के लिए 175 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाज़ काफ़ी आक्रामक तरीके से बल्लेबाज़ी कर रहे थे और लगातार बॉउंड्री तलाशने में कामयाब हो रहे थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुशाग्र ने मात्र 105 गेंदों में अपना शतक बनाया और विराट ने इस सीज़न अपना दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 155 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली। इससे पहले विराट ने दिल्ली के ख़िलाफ़ भी शतक लगाया था। नागालैंड ने झारखंड के चार विकेट काफ़ी जल्दी निकाल लिए थे लेकिन उसके बाद कुशाग्र और विराट ने काफ़ी बढ़िया साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने तक कुशाग्र नाबाद थे और अनुकुल रॉय 19 गेंदों में 21 रन बना कर खेल रहे थे।

विराट और कुशाग्र के बीच हुए साझेदारी के दौरान उन्हें कई बार जीवनदान मिला। 66वें ओवर में विराट एक हवाई ड्राइव लगाना चाह रहे थे लेकिन वह गेंद को ठीक से मिडिल नहीं कर पाए और गेंद कवर पर खड़े फ़ील्डर से थोड़े सी दूर गिरी। वहां खड़े फील्डर ने अपना हाथ बढ़ाया था लेकिन उनकी उंगलियों को छूकर गेंद ज़मीन पर गिर गई। इसके ठीक दो ओवर के बाद जब कुशाग्र 44 रन बना कर खेल रहे थे, तो मिडविकेट ने भी उनका कैच टपका दिया।

इससे पहले झारखंड के शीर्ष छह खिलाड़ियों को शुरुआत तो मिली थी लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे। सिर्फ़ कुमार सूरज का 66 का स्कोर बना सके। कुशाग्र और विराट की तरह सूरज भी क्रीज पर सकारात्मक दिखे। उन्होंने 91 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और एक सिक्सर लगाया।

IndiaJharkhand vs NagalandRanji Trophy