भ्रष्टाचार विरोधी इकाई के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने ICC को दी बड़ी चेतावनी
भ्रष्टाचार विरोधी इकाई के प्रमुख मार्शल ने ICC को बड़ी सलाह दी है

वैश्विक क्रिकेट के भ्रष्टाचार विरोधी इकाई (ACU) के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने ICC में अपने पद से सेवानिवृत्ति के पहले कहा है कि "ख़राब तरीके़ से संचालित" घरेलू T20 लीग" अब एक ख़तरा बन रहे हैं। मार्शल के हिसाब से क्रिकेट में भ्रष्टाचार के लिए छोटे T20 लीग एक एंट्री प्वाइंट की तरह है।
63 वर्षीय मार्शल ने इस नवंबर में ICC में अपने पदभार से सेवानिवृत्त होने का फै़सला किया है। वह अपने सात साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ICC में उनका कार्यकाल 2017 में अखंडता इकाई के महाप्रबंधक के रूप में शुरू हुआ था, जिसमें सुरक्षा और डोपिंग विरोधी इकाइयों के अलावा ACU शामिल है।
ICC में अपना पदभार संभालने से पहले मार्शल UK में एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थे। उन्होंंने हाल ही में ICC को अपना निर्णय बताया और कहा कि वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। वाईपी सिंह की जगह लेने वाले मार्शल ACU के चौथे प्रमुख थे और भ्रष्टाचार निरोधक निगरानी के स्वतंत्र अध्यक्ष सर रोनी फ्लैनागन द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए थे।
मार्शल ने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी बीमारी है, जो क्रिकेट के साथ हमेश बनी रहेगी। हालांकि उन्हें "गर्व" है कि उनके कार्यकाल के दौरान ACU भ्रष्ट लोगों से खिलाड़ियों की मदद करने में सफल रहा था।
मार्शल ने शुक्रवार को ESPNcricinfo को बताया, " हमारे संस्थान के साथ खिलाड़ियों के संबंध मज़बूत हुए हैं। वह हम पर अब भरोसा कर रहे हैं। अब वे अक्सर कई घटनाओं को लेकर हमें रिपोर्ट करते हैं, जबकि एक समय था जब उन्हें गोपनीयता और किसी भी मामले में की जाने वाली कार्रवाई में उतना विश्वास नहीं था।
"खिलाड़ी अब देख रहे हैं कि भ्रष्ट लोगों के ख़िलाफ़ अब एक्शन लिया जा रहा है। ऐसे लोगों के नामित किया जा रहा है, उन्हें बैन किया जा रहा है। अब हम खिलाड़ियों को यह बताने में सफल हो रहे हैं कि कौन से लोग भ्रष्ट हैं और उनके तरीके़ क्या हैं। इसलिए हर कोई भ्रष्टाचार को खेल से दूर रखने के लिए बेहतर तरीके़ से सुसज्जित और संरक्षित है।"
ICC में अपने पद को छोड़ने की तैयारी में जुटे मार्शल ने उन लोगों को चेतावनी भी दी है तो क्रिकेट प्रशासन से जुड़े हैं। मार्शल के अनुसार भ्रष्ट तत्व हमारी क्रिकेट प्रणाली में प्रवेश करने के लिए किसी भी अवसर की प्रतीक्षा करते हैं। मार्शल ने ज़ोर देकर कहा कि "ख़राब" तरीक़े से प्रबंधित T20 फ्रेंचाइज़ी लीग उनमें से एक हैं , जो ICC ACU के दायरे से बाहर हैं।
मार्शल ने कहा, "मुझे विश्वास है कि आप जो क्रिकेट देखते हैं वह सुरक्षित और साफ़ है"लेकिन मुझे इसका भी पूरा यक़ीन है कि भ्रष्ट लोग लगातार खेल प्रणाली में प्रवेश का रास्ता ढूंढ रहे हैं। ख़ासकर ख़राब तरीके़ से संचालित निचले स्तर की फ्रेंचाइज़ी लीग में ऐसा होता है। यह खेल के लिए एक ख़तरा है।"
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.