News

धोनी की जगह ऋतुराज बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार IPL का ख़िताब जीता है

धोनी की जगह ऋतुराज होंगे चेन्नई के कप्तान  BCCI

IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी की जगह पर ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे पहले धोनी ने IPL 2022 में भी CSK की कप्तानी छोड़ी थी और तब रवींद्र जाडेजा को कप्तान बनाया गया था। हालांकि तब टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और बीच सीज़न में ही धोनी को वापस टीम का कप्तान बना दिया गया था।

Loading ...

ऋतुराज ने इससे पहले एशियन गेम्स के दौरान भी भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उस दौरान भारतीय टीम को उन्होंने गोल्ड मेडल दिलाया था।

धोनी की कप्तानी में CSK की टीम ने पांच बार IPL का ख़िताब जीता है। 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 की सीज़न में धोनी के ही नेतृत्व में चेन्नई की टीम चैंपियन बनी थी। फ़िलहाल उनकी टीम डिफ़ेंडिंग चैंपियन है और इस सीज़न ऋतुराज के सामने एक नए कप्तान के तौर पर IPL ख़िताब को डिफ़ेंड करने की चुनौती होगी।

धोनी ने CSK के लिए अब तक 249 मैचों में से 235 मैचों में कप्तानी की। धोनी ने CSK को पांच IPL ट्रॉफ़ी दिलाने के अलावा दो चैंपियंस लीग टी20 का ख़िताब भी जितवाया। धोनी ने IPL में कुल 226 मैचों में कप्तानी की। जिसमें एक सीज़न में उन्होंने राइज़िंग पुणे सुपर जायंट्स की भी कप्तानी की थी। IPL में CSK के लिए धोनी ने कुल 212 मैचों में कप्तानी की, जिसमें CSK को 128 में जीत और 82 में हार मिली। वहीं दो मैच बेनतीजा रहे।

ख़बर आगे जारी रहेगी..

MS DhoniRuturaj GaikwadChennai Super Kings