Features

आंकड़े : साउथ अफ़्रीका - वेस्टइंडीज़ मुक़ाबले में लगी टी20 इतिहास की सर्वाधिक बाउंड्रीज़

साउथ अफ़्रीका और वेस्टइंडीज़ ने मिलकर कुल 517 रन बनाए जोकि टी20 मैच में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं

259 - साउथ अफ़्रीका ने वेस्टइंडीज़ द्वारा दिए गए 259 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। यह टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे बड़ा सफल चेज़ है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध 244 रनों के लक्ष्य को चेज़ किया था।

Loading ...
 ESPNcricinfo Ltd

517 - दोनों टीमों ने मिलकर स्कोर बोर्ड पर कुल 517 रन जोड़े जोकि न सिर्फ़ टी20 अंतर्राष्ट्रीय बल्कि टी20 के किसी भी मुक़ाबले में दोनों पारियों में बनाए गए कुल रनों के मामले में सर्वाधिक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हाल ही में हुए पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच मुक़ाबले में कायम हुआ था। दोनों टीमों ने मिलकर कुल 515 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे।

0 - रविवार को खेले गए मैच से पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय में दोनों ही टीमों ने एक बार भी 250 के स्कोर को नहीं छुआ था। साउथ अफ़्रीका का उच्चतम स्कोर 241 पर 6 था जोकि उन्होंने 2009 में इंग्लैंड के विरुद्ध बनाए थे। जबकि वेस्टइंडीज़ ने 2016 में भारत के ख़िलाफ़ 245 पर 6 का स्कोर खड़ा किया था।

81 - इस मुक़ाबले में कुल 81 बाउंड्री लगीं जोकि एक और रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी टी20 मैच में सबसे अधिक बाउंड्री पीएसएल के क्वेटा ग्लैडिएटर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच हुए मुक़ाबले में ही लगी थीं। उस मैच में कुल 78 बाउंड्री आई थीं।

35 - इस मैच में कुल 35 छक्के लगे जोकि टी20 के इतिहास में किसी मैच में लगे सर्वाधिक छक्के हैं। इससे पहले 2022 में बुलगारिया और सर्बिया के मैच में 33 छक्के लगे थे। वेस्टइंडीज़ की टीम ने कुल 22 छक्के जड़ कर अफ़ग़ानिस्तान द्वारा 2019 में आयरलैंड के ख़िलाफ़ लगाए 22 छक्कों की बराबरी कर ली। अब यह दोनों टीमें टी20 की किसी पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीमें हैं।

 ESPNcricinfo Ltd

102 - 6 ओवर की समाप्ति के बाद साउथ अफ़्रीका ने बिना कोई विकेट गंवाए 102 रन बना लिए थे। यह पावरप्ले में आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के नाम था। उन्होंने 2021 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ पावरप्ले में चार विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए थे।

साउथ अफ़्रीका ने 100 के टोटल पर पहुंचने के लिए 5.3 ओवर लिए। गेंद दर गेंद उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार यह पुरुष टी20 में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज़ 100 है। इससे पहले 2021 में रोमानिया की टीम सर्बिया के विरुद्ध 5.2 ओवर में 100 का स्कोर हासिल कर चुकी है।

15 - क्विंटन डिकॉक ने महज़ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जोकि टी20 में साउथ अफ़्रीका की तरफ़ से सबसे तेज़ अर्धशतक है। इससे पहले भी सबसे तेज़ अर्धशतक डिकॉक के ही नाम था। उन्होंने 2020 में डरबन में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

 ESPNcricinfo Ltd

39 - जॉनसन चार्ल्स ने अपना शतक बनाने के लिए महज़ 39 गेंद लिए जोकि पुरुष टी20 अंतर्राष्ट्रीय में संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज़ शतक है। यह टी20 में वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे तेज़ शतक भी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। उन्होंने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 47 गेंदों पर शतक बनाया था।

4 - टी20 में साउथ अफ़्रीका ने चौथी बार दो सौ से अधिक का लक्ष्य हासिल किया है जोकि टी20 में दो सौ से अधिक का लक्ष्य हासिल करने में संयुक्त तौर पर सर्वाधिक है। साउथ अफ़्रीका ने इस सूची में भारतीय टीम की बराबरी कर ली है।

West IndiesSouth AfricaWest Indies tour of South Africa