Features

आंकड़े : महिला वनडे में श्रीलंका का रिकॉर्ड सर्वाधिक चेज़

चमारी अटापट्टू ने चेज़ के दौरान सर्वाधिक स्कोर बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया

चमारी ने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए  Getty Images

1 श्रीलंका महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय में पहली ऐसी टीम बनी है जिसने 300 से अधिक का लक्ष्य चेज़ किया है। इससे पहले सर्वाधिक रन चेज़ का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने 2012 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 289 रन चेज़ किए थे।

Loading ...

श्रीलंका का 305 पर 4 का स्कोर महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय में चेज़ के दौरान संयुक्त तौर पर सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले 2017 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के 374 रनों के जवाब में साउथ अफ़्रीका ने नौ विकेट खोकर 305 रन बनाए थे।

1 चमारी अटापट्टू और लॉरा वुल्फ़ार्ट की जोड़ी पुरुष और महिला दोनों के ही वनडे अंतरराष्ट्रीय के इतिहास में पहली ऐसी जोड़ी है जिसने एक मैच में 175 से अधिक रनों की पारी खेली है।

इन दोनों ने कुल 390 रन बनाते हुए वनडे अंतरराष्ट्रीय में दो कप्तानों द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों के मामले में विराट कोहली और एंजेलो मैथ्यूज़ को भी पीछे छोड़ दिया है। रांची में 2014 में दोनों ने नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी।

195* का चमारी का यह स्कोर महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय में चेज़ के दौरान सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मेग लानिंग के नाम था जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ नाबाद 152 रनों की पारी खेली थी। रन चेज़ में अब मैक्सवेल (201*) ही सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में चमारी से आगे हैं।

चमारी का यह स्कोर तीसरा सबसे बड़ा नाबाद सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है। जबकि वह अब एक से अधिक बार 175 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी हैं।

9 श्रीलंका के महिला वनडे में अब तक कुल नौ शतक लगे हैं और यह सभी शतक चमारी के बल्ले से आए हैं। अब तक सिर्फ़ दो ही महिला खिलाड़ियों ने वनडे में चमारी से ज़्यादा शतक लगाए हैं।

184* का वुल्फ़ार्ट का यह स्कोर महिला वनडे इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है जबकि यह अब हारने वाली टीम की ओर से बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले चमारी ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ नाबाद 178 रनों की पारी खेली थी, तब उनकी टीम हार गई थी।

179* की चमारी और नीलाक्षिका सिल्वा के बीच हुई यह साझेदारी महिला वनडे में पांचवें या उससे नीचे के विकेट के लिए दूसरी बड़ी साझेदारी है। यह श्रीलंका महिला टीम के लिए वनडे में दूसरी बड़ी साझेदारी भी है। इससे पहले 2023 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ इन्हीं दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 190 रनों की साझेदारी की थी।

Chamari AthapaththuLaura WolvaardtSri Lanka WomenSouth Africa WomenSA Women vs SL WomenIndia vs Sri LankaSri Lanka Women tour of South AfricaSri Lanka tour of India

संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo के सांख्यिकीविद हैं।