News

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम से खेलेंगे गुरबाज़

अफ़ग़ानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ के लिए यह पहले SA20 सीज़न होगा

 Getty Images

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अफ़ग़ानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रहमानउल्लाह गुरबाज़ को SA20 2025 के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। गुरबाज़ इस टीम में जॉनाथान ट्रॉट के साथ काम करेंगे, जो T20 विश्व कप के दौरान अफ़ग़ानिस्तान के कोच थे। उन्हीं के कोचिंग कार्यकाल के दौरान अफ़ग़ानिस्तान की टीम पहली बार T20 विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंची थी। हाल ही में ट्रॉट को प्रिटोरिया कैपिटल्स का कोच घोषित किया गया था। उन्होंने ग्राहम फ़ोर्ड की जगह ली थी।

Loading ...

22 वर्षीय गुरबाज़ क्रिकेट के इस फ़ॉर्मैट में अब कई फ़्रेंचाइज़ी टीमों के पसंदीदा बल्लेबाज़ बन चुके हैं। फ़िलहाल वह कनाडा के ग्लोबल T20 टूर्नामेंट में बांग्ला टाइगर्स की तरफ़ से खेल रहे हैं। SA20 में यह गुरबाज़ का पहला साल होगा।

हालांकि कैपिटल्स फ़्रैंचाइज़ी के साथ वह पहले भी खेल चुके हैं। ILT20 में दुबई कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 2023-24 के सीज़न में दुबई की टीम की तरफ़ से आठ पारियों में 155.31 की इकॉनमी से कुल 146 रन रन बनाए थे। इसके अलावा गुरबाज़ के पास IPL का भी अनुभव भी है।

गुरबाज़ हालिया समय में T20 में काफ़ी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। T20 विश्व कप के दौरान वह सबसे अधिक रन बनाए थे। उस दौरान उन्होंने 124.33 की स्ट्राइक रेट से कुल 281 रन बनाए थे।

गुरबाज़ के अलावा वेन पार्नेल, विल जैक्स,राइली रूसौ, जिमी नीशम और अनरिख़ नॉर्ख़िए भी हैं। प्रिटोरिया की टीम ने इस सीज़न के लिए इन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया था। गुरबाज़ के अलावा ऑली पोप को भी प्रिटोरिया की टीम में शामिल किया गया था।

Rahmanullah GurbazJonathan TrottAfghanistanAfghanistan vs South AfricaICC Men's T20 World Cup