Features

मज़ेदार आंकड़े - डेब्यू पर किशन ने जड़ा दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक

इशान किशन ने अपना 23वां जन्मदिन वनडे डेब्यू पर 42 गेंदों में 59 रन बनाकर मनाया

आकाश - ये नई इंडिया है, हमें जो जोखिम लगता है इन्हें वही जीने का तरीक़ा लगता है।

आकाश - ये नई इंडिया है, हमें जो जोखिम लगता है इन्हें वही जीने का तरीक़ा लगता है।

भारत की श्रीलंका पर पहले वनडे में शानदार जीत को हमारे क्रिकेट एक्सपर्ट ने बेहद ख़ास और जोश से भरा बताया है। जानिए आकाश चोपड़ा के लिए यंगिस्तान की इस जीत के क्या मायने हैं।

2 - इशान किशन वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने मार्च 2021 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू पर 56 रन बनाए थे और उस आंकड़े को बेहतर करते हुए उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध 59 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ़्रीका के रासी वान दर दुसें ऐसा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू पर 56 रन और वनडे डेब्यू पर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 93 रन बनाए थे।

Loading ...

2 - मात्र 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने वाले इशान किशन ने अपने वनडे डेब्यू पर किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया। उनके साथी क्रुणाल पंड्या ने इस साल मार्च में इंग्लैंड के विरुद्ध केवल 26 गेंदों में पचास रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। साथ ही किशन अपने जन्मदिन पर वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले दूसरे भारतीय और विश्व के 16वें खिलाड़ी भी बने।

59 - 1997 में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सबा करीम के 55 रनों को पार करते हुए, किशन का स्कोर वनडे डेब्यू पर एक भारतीय विकेटकीपर का सबसे अधिक स्कोर है। यह इस प्रारूप में डेब्यू पर किसी विकेटकीपर द्वारा आठवां सर्वोच्च स्कोर भी है।

1 - साल 2001 की शुरुआत से किशन पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपने वनडे डेब्यू पर पहली ही गेंद को मैदान के बाहर भेजकर अपने करियर का आग़ाज़ किया। इस अवधि में चार अन्य खिलाड़ियों ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया - योहान लो (दक्षिण अफ़्रीका, 2008), जवाद दावूद (कनाडा, 2010), क्रेग वॉलेस (स्कॉटलैंड, 2016) और रिचर्ड नगरावा (ज़िम्बाब्वे, 2017) - लेकिन यह उनका पहला वनडे मैच नहीं था।

इशान किशन ने वनडे डेब्यू पर लगाया दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक, इस सूची में क्रुणाल पंड्या अव्वल नंबर पर  Sri Lanka Cricket

86* - लक्ष्य का पीछा करते हुए शिखर धवन का स्कोर, कप्तान के रूप में अपने पहले वनडे में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 1996 में सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी करते हुए अपने पहले वनडे में श्रीलंका के ख़िलाफ़ कोलंबो में सर्वाधिक 110 रन बनाए थे।

4 - वनडे क्रिकेट में अपने कप्तानी के डेब्यू पर लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल चार खिलाड़ियों ने धवन से ज़्यादा रन बनाए हैं - रिची रिचर्डसन (106* बनाम पाकिस्तान, 1991), सनथ जयसूर्या (102 बनाम ज़िम्बाब्वे, 1998), स्टीवन स्मिथ (102* बनाम इंग्लैंड, 2015) और एडम गिलक्रिस्ट (98 बनाम वेस्टइंडीज़, 2001)।

17 - श्रीलंका के ख़िलाफ़ 17 पारियों में शिखर धवन ने 1000 वनडे रन पूरे किए। वह पारी के मामले में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 1000 वनडे रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी हैं। उन्होंने 18 पारियों में ऐसा करने वाले हाशिल अमला को पीछे छोड़ दिया।

3 - तीन खिलाड़ियों ने 140 पारियों में 6000 रन पूरे करने वाले धवन से तेज़ यह आंकड़े को पार किया है। भारत की ओर से विराट कोहली (136 पारियां) ने सबसे तेज़ यह कारनामा किया है। अमला और केन विलियमसन, 123 और 139 पारियों के साथ, धवन के मुक़ाबले 6000 रन तक तेज़ी से पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ी हैं।

Sri LankaIndiaSri Lanka vs IndiaIndia tour of Sri LankaICC Men's Cricket World Cup Super League

संपथ बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में स्टैटिस्टिशियन हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी के सब-एडिटर अफ़्ज़ल जिवानी (@jiwani_afzal) ने किया है।