आंकड़े : टेस्ट में साउथ अफ़्रीका का भारत के ख़िलाफ़ न्यूनतम स्कोर
मोहम्मद सिराज लंच से पहले पांच विकेट हॉल लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज़ हैं

55 - केपटाउन में साउथ अफ़्रीका का यह टेस्ट मैचों में सातवां न्यूनतम स्कोर है जो कि 1932 के बाद टेस्ट में उनका यह न्यूनतम स्कोर भी है। 1932 में मेलबर्न में साउथ अफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 36 और 45 रन बनाए थे।
1 - साउथ अफ़्रीका का यह टोटल टेस्ट क्रिकेट में में भारत के ख़िलाफ़ किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया न्यूनतम स्कोर भी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के नाम था। 2021 में वानखेड़े स्टेडियम में कीवी टीम 62 के स्कोर पर सिमट गई थी।
9.4 - भारत को पहली पारी में बढ़त हासिल करने के लिए 9.4 ओवर लगे। 2001 के बाद पुरुष टेस्ट क्रिकेट में यह सबसे तेज़ बढ़त है। इससे पहले साउथ अफ़्रीका ने 2005 में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ और 2013 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 11.2 ओवर में बढ़त हासिल की थी। यह दोनों मैच भी न्यूलैंड्स में ही खेले गए थे।
2 - मोहम्मद सिराज का 15 रन देकर छह विकेट झटकने का फ़िगर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहले दिन के लंच से पहले का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी फ़िगर है। सिराज से बेहतर आंकड़े सिर्फ़ स्टुअर्ट ब्रॉड के हैं। उन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ट्रेंटब्रिज में 15 रन देकर आठ विकेट लिए थे।
23.2 - भारत ने इतने ओवर में ही साउथ अफ़्रीका की पूरी टीम को पवेलियन लौटा दिया जो कि उनके लिए एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने 2006 में जोहैनेसबर्ग में साउथ अफ़्रीका को ही 25.1 ओवरों में ऑल आउट किया था।
1899 - साउथ अफ़्रीका घर पर 1899 में इससे कम स्कोर पर ऑल आउट हुई थी। तब साउथ अफ़्रीका केपटाउन में ही इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 35 के स्कोर पर सिमट गई थी। 55 पर ऑल आउट साउथ अफ़्रीका का घर पर पांचवां न्यूनतम स्कोर है।
8 - पहली पारी में साउथ अफ़्रीका के इस स्कोर से कम कुल आठ स्कोर हैं। यह टोटल 1950 के बाद पुरुष टेस्ट का चौथा न्यूनतम टोटल है। न्यूनम चारों टोटल में से टॉप तीन केपटाउन में ही बने हैं।
9 - सिराज के नौ ओवर डाले। किसी भारतीय गेंदबाज़ ने इससे कम ओवर डालकर छह विकेट हासिल नहीं किए। वेंकटेश प्रसाद ने 1999 में चेन्नई में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 10.2 ओवर डालकर 33 रन देकर छह विकेट निकाले थे।
15 - सिराज ने सिर्फ़ पंद्रह रन ख़र्च किए। यह छह या उससे ज़्यादा विकेट लेने के लिहाज़ से भारतीय गेंदबाज़ द्वारा ख़र्च किए गए न्यूनतम रनों की सूची में दूसरे नंबर पर है। वेंकटपति राजू ने 1993 में चंडीगढ़ में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 12 रन देकर छह विकेट लिए थे।
36.67 - बुधवार को पहले 20 ओवरों में साउथ अफ़्रीका के बल्लेबाज़ों ने 36.67 फ़ीसदी ऐसे शॉट खेले जो कि नियंत्रण में नहीं थे, इस दौरान उन्होंने आठ विकेट भी गंवा दिए। सेंचुरियन में खेले गए पिछले टेस्ट में पहले 20 ओवर में उन्होंने 30 फ़ीसदी ऐसे शॉट खेले थे जो कि नियंत्रण में नहीं थे। हालांकि तब साउथ अफ़्रीका ने सिर्फ़ एक ही विकेट गंवाया था।
संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में सांख्यिकीविद हैं
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.