News

सूर्यकुमार मुंबई की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी टीम में शामिल

भारत के T20I कप्तान ने हालिया समय में T20I में कुछ प्रदर्शन नहीं किया है

सूर्यकुमार यादव इस साल T20 अंतरराष्ट्रीय बड़ी पारियां नहीं खेल पाए हैं  Getty Images

भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी 26 नवंबर से शुरू हो रही है। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर 17 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे। स्क्वॉड में शिवम दुबे, सरफ़राज ख़ान, अजिंक्य रहाणे और आयुष म्हात्रे भी शामिल हैं।

Loading ...

भारत की साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ नौ दिसंबर से शुरू होने वाली T20I सीरीज़ से पहले सूर्यकुमार की मुंबई टीम में वापसी हुई है। मुंबई इंडियंस के लिए इस IPL में 717 रन और 167.91 की स्ट्राइक रेट के बावजूद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन नहीं बना पाए हैं। 2025 में उन्होंने 15 पारियों में सिर्फ़ 184 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत 15.33 और स्ट्राइक रेट 127.77 का रहा है। भारत इस विंडो में 10 T20I खेलेगा। पांच मैच साउथ अफ़्रीका से और पांच न्यूजीलैंड से हैं। इसके बाद फ़रवरी और मार्च 2026 में श्रीलंका के साथ मिलकर T20 विश्व कप की मेज़बानी करेगा।

सूर्यकुमार की तरह दुबे भी मैच प्रैक्टिस की तलाश में रहेंगे। एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में उन्हें 11 T20I में से सिर्फ़ छह बार बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मिला। इन पारियों में उन्होंने 60 गेंदों पर 76 रन बनाए।

मुंबई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मौजूदा चैंपियन है। 2024-25 के फ़ाइनल में उन्होंने मध्य प्रदेश को हराया था। इस बार उनका पहला मुक़ाबला लखनऊ में रेलवे से होगा।

Suryakumar YadavShardul ThakurShivam DubeSarfaraz KhanAjinkya RahaneAyush MhatreSyed Mushtaq Ali Trophy