News

तीन बदलाव के साथ USA की बल्लेबाज़ी, नीदरलैंड्स में एक बदलाव

गौस और नेत्रवलकर को USA के एकादश में जगह नहीं मिली है

Andries Gous एकादश का हिस्सा नहीं हैं  ICC/Getty Images

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एड्वर्ड्स ने टॉस जीतकर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया है। नीदरलैंड्स के एकादश में एक बदलाव है जबकि USA के एकादश में तीन बदलाव किए गए हैं। अली ख़ान की वापसी हुई है जबकि एंड्रिएस गौस और सौरभ नेत्रवलकर आज का मुक़ाबला नहीं खेल रहे हैं।

Loading ...

नीदरलैंड्स: 1 माइकल लेविट, 2 मैक्स ओ'डाउड, 3 बास ड लीडे, 4 कॉलिन एकरमैन, 5 स्कॉट एड्वर्ड्स( विकेटकीपर और कप्तान), 6 ज़ैक लायन-काचेट, 7 लोगान वान बीक, 8 आर्यन दत्त, 9रोलॉफ़ वैन डर मर्व, 10 काइल क्लाइन, 11 फ़्रेड क्लासन

संयुक्त राज्य अमेरिका: 1 मोनांक पटेल (कप्तान), 2 शयान जहांगीर, 3 साईतेजा मुक्कामल्ला, 4 मिलिंद कुमार, 5संजय कृष्णमूर्ति, 6 शुभम रांजने, 7 हरमीत सिंह, 8 मोहम्मद मोहसिन, 9 शैडली वान शाल्कविक, 10 नॉस्थुश केनजिगे, 11 अली ख़ान

एड्वर्ड्स ने कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी है और बाद में ओस आने की संभावना को देखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। नीदरलैंड्स की टीम में एक बदलाव है।

मोनांक पटेल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे लेकिन पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी है और पिच पर बाउंस भी अच्छी होगी इसलिए उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेगी। USA के एकादश में तीन बदलाव हैं।

NetherlandsUnited States of AmericaU.S.A. vs NetherlandsICC Men's T20 World Cup