News

2022 के बाद पहला विश्व कप खेल रहे UAE ने लिया बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

न्यूज़ीलैंड की टीम ने अपने पहले मैच में अफ़ग़ानिस्तान को हराया था, अगर वह आज जीत दर्ज करते हैं तो उनके लिए सुपर 8 में जाना काफ़ी आसान हो जाएगा

Mitchell Santner की टीम पहले गेंदबाज़ी करेगी  ICC/Getty Images

T20 विश्व कप के 11वें मुक़ाबले में UAE ने टॉस जीत कर न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। न्यूज़ीलैंड ने अपने पहले मैच में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ जीत हासिल की थी। वहीं UAE 2022 के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही है। इस संस्करण में यह उनका पहला मैच है।

Loading ...

टॉस जीतने के बाद मुहम्मद वसीम ने कहा, "दोनों पारियों में पिच एक जैसी ही रह सकती है। हम दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलते हैं। उम्मीद है कि हम बेहतरीन क्रिकेट खेलेंगे। यह एक कठिन ग्रुप है, लेकिन हम उस चुनौती के लिए तैयार हैं। हम यहां एक अलग मानसिकता के साथ आए हैं। हम एक-एक मैच पर ध्यान देंगे और आगे के मुक़ाबलों के बारे में उसी हिसाब से सोचेंगे। (अपनी फ़ॉर्म पर) आत्मविश्वास अच्छा है, बस मैदान और टूर्नामेंट अलग है।"

वही न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, "विकेट अच्छा लग रहा है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह लाल मिट्टी की पिच है। गेंदबाज़ों को थोड़ा अतिरिक्त उछाल मिल सकता है। कुल मिलाकर यह बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी सतह दिख रही है। आजकल आपको वीडियो पर काफ़ी काम करना पड़ता है। मैचों के बीच के समय में हमने वीडियो फुटेज और बाकी चीज़ों का विश्लेषण किया है।"

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): 1 फ़िन एलन, 2 टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), 3 रचिन रवींद्र, 4 ग्लेन फ़िलिप्स, 5 डेरिल मिचेल, 6 मार्क चैपमैन, 7 जिमी नीशम, 8 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 9 मैट हेनरी, 10 लॉकी फ़र्ग्यूसन, 11 जैकब डफ़ी।

UAE (प्लेइंग XI): आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), आलीशान शराफ़ू, मयंक कुमार, ज़ोहेब ख़ान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफ़ान, ध्रुव पराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीक़ी, मुहम्मद रोहिद।

United Arab EmiratesNew ZealandU.A.E. vs New ZealandICC Men's T20 World Cup