Features

आंकड़े: ऋचा घोष की रिकॉर्ड पारी की मदद से भारत का T20I में पहली बार 200 से ऊपर का स्कोर

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी बनाए कई प्रमुख रिकॉर्ड्स

ऋचा ने अपनी पहली T20I अर्धशतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े  Getty Images

एशिया कप के अपने दूसरे मुक़ाबले में भारतीय टीम ने UAE को 78 रनों से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है। यह भारतीय टीम की एशिया कप में दूसरी जीत है। भारत की इस जीत में हरमनप्रीत कौर (66) और ऋषा घोष (नाबाद 64) ने अहम भूमिका निभाई। आइए देखते हैं कि इस मैच में क्या-क्या रिकॉर्ड बनें।

Loading ...

201/5 - भारत ने UAE के ख़िलाफ़ 201 रन बनाए, जो कि T20I मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले 2018 में उन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 198/4 का स्कोर खड़ा किया था।

1 - यह एशिया कप का भी सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले भारत ने ही 2022 के एशिया कप के दौरान 181/4 का स्कोर खड़ा किया था, जो कि अब तक एशिया कप का सर्वोच्च स्कोर था।

220.68 - ऋचा घोष ने अपनी 29 गेंदों की 64 रनों की पारी के दौरान 220.68 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो कि भारत के लिए किसी भी अर्धशतकीय पारी में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट है। 2022 एशिया कप फ़ाइनल के दौरान स्मृति मांधना ने 25 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204 का था।

26 - अपनी पारी के दौरान घोष ने 26 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह एशिया कप में दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक है। रिकॉर्ड मांधना के 25 गेंदों में 50 रन के नाम है। यह इस फ़ॉर्मैट में भारत के लिए पांचवां सबसे तेज़ अर्धशतक है।

3415 - T20I में हरमनप्रीत के नाम अब 3415 रन हो गए हैं और वह मेग लानिंग (3405) से आगे निकल चुकी हैं। सिर्फ़ सूज़ी बेट्स (4348) ही उनसे आगे हैं।

 ESPNcricinfo Ltd

64* - घोष का यह स्कोर महिला T20I में किसी भी भारतीय विकेटकीपर का सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने सुलक्षणा नायक के 59 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा, जो कि नायक ने 2010 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ बनाया था।

75 - घोष और हरमनप्रीत के बीच पांचवें विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई, जो कि महिला T20 एशिया कप में पांचवें या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

यह भारत के लिए पांचवें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। उन्होंने मिताली राज और अनुजा पाटिल के 77 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा, जो कि उन्होंने 2016 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ बनाया था।

1 - हरमनप्रीत के 66 रन किसी भी कप्तान की तरफ़ से महिला T20 एशिया कप में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। उन्होंने बिस्माह माहरूफ़ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने मलेशिया के ख़िलाफ़ 2018 में 62 रन बनाए थे।

उधर घोष के नाबाद 64 रन महिला T20 एशिया कप में किसी विकेटकीपर के सर्वाधिक रन हैं। उन्होंने निगार सुल्ताना के 53 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने मलेशिया के ख़िलाफ़ 2022 में यह कारनामा किया था।

Harmanpreet KaurRicha GhoshUnited Arab Emirates WomenIndia WomenUnited Arab EmiratesIndiaIND Women vs UAE WomenWomen's Asia Cup

Sampath Bandarupalli is a statistician at ESPNcricinfo