आंकड़े: एशिया कप के फ़ाइनल में बने कई कीर्तिमान
अब श्रीलंका की महिला टीम तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने एशिया कप को जीता है

3 भारत और बांग्लादेश के बाद श्रीलंका महिला T20 एशिया कप जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। भारत 2012, 2016 और 2022 में विजेता रहा, जबकि बांग्लादेश ने 2018 में जीत हासिल की। वहीं भारत ने महिला वनडे एशिया कप के सभी चार संस्करणों (2004, 2005-06, 2006 और 2008) में भी जीत दर्ज की है।
166 रविवार को फ़ाइनल में श्रीलंका की टीम ने 166 रनों का पीछा किया। महिलाओं के किसी भी T20I फ़ाइनल में पीछा किया गया, यह सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले वेस्टइंडीज़ ने T20 विश्व कप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 149 रनों का पीछा किया था।
1 यह श्रीलंका के द्वारा चेज़ किया गया, सबसे बड़ा T20I टारगेट था। इससे पहले उन्होंने इसी साल साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 156 रनों का पीछा किया था। इसके अलावा यह भारत के ख़िलाफ़ तीसरा सबसे बड़ा टारगेट था।
1 श्रीलंका ने महिला टी20 एशिया कप में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले2018 में कुआलालंपुर में भारत के ख़िलाफ़ बांग्लादेश ने 142 रनों का पीछा किया था।
304 एशिया कप के इस संस्करण में चमरी अतापत्तू ने कुल 310 रन बनाए। किसी भी T20I सीरीज़ या टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ी के द्वारा यह दूसरा सर्वोच्च है। इस मामले में पहले स्थान पर हेली मैथ्यूज़ हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पिछले साल तीन मैचों की श्रृंखला में 310 रन बनाए थे।
47 राधा यादव ने इस मैच में अपने चार ओवर के स्पैल में 47 रन दिए। महिला एशिया कप में यह सबसे महंगा स्पैल है। इसके अलावा भारतीय टीम के किसी भी गेंदबाज़ के द्वारा T20I मैच में तीसरा सबसे महंगा स्पैल है।
26 स्मृति मांधना ने आज के मैच में अपना 26वां T20I अर्धशतक पूरा किया। अब वह सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई हैं। उन्होंने बेथ मूनी के 25 अर्धशतकों को पीछे छोड़ा। पहले स्थान पर 29 अर्धशतकों के साथ सूज़ी बेट्स हैं।
5 नॉकआउट मैच में मांधना का यह पांचवा अर्धशतक था। इस फ़ॉर्मेट में किसी भी महिला खिलाड़ी के द्वारा यह संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा अर्धशतक है।
332 भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए फ़ाइनल में कुल 332 रन बने। किसी भी महिला एशिया कप मैच में दोनों टीमों के द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा कुल स्कोर है।
Sampath Bandarupalli is a statistician at ESPNcricinfo
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.