आंकड़े : हेनरी का WPL का सबसे तेज़ 50, हैरिस की रिकॉर्ड हैट्रिक
हेनरी ने 23 गेंदों में 62 रनों की पारी खेलकर यूपी को 89/6 के स्कोर से 177 तक पहुंचाया

18 - गेंदों में शिनेल हेनरी ने अपना अर्धशतक पूरा किया जो WPL में संयुक्त रूप से सबसे तेज़ अर्धशतक है। 2023 में सोफ़िया डंकली ने RCB के ख़िलाफ़ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
62 - रन जो हेनरी ने बनाए वो आठवें नंबर या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए महिला टी-20 में किसी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले जर्सी की ग्रेस वेथेरल ने 2023 में जर्मनी के ख़िलाफ़ नाबाद 57 रन बनाए थे।
ये WPL में छह नंबर या उससे नीचे खेलते हुए किसी बल्लेबाज़ का सर्वोच्च स्कोर है।
3 - ग्रेस हैरिस WPL में हैट्रिक लेने वाली केवल तीसरी गेंदबाज़ बनी हैं। 2024 में यूपी वारियर्स की दीप्ति शर्मा ने दिल्ली के ही ख़िलाफ़ हैट्रिक ली थी तो वहीं 2023 में पहली हैट्रिक मुंबई इंडियंस की इस्सी वोंग ने ली थी।
8 - छक्के हेनरी ने अपनी 23 गेंदों की पारी में लगाए जो WPL में एक पारी में लगाए गए संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के हैं। सोफ़ी डिवाइन 2023 में और तीसरी सबसे अधिक रही। पहले सीज़न में डिवाइन की 271.42 अभी भी पहले दो स्थान पर है।
57 - रन आठवें विकेट के लिए हेनरी और सोफ़ी एकल्सटन ने जोड़े। ये इस टूर्नामेंट में आठवें विकेट या उससे नीचे दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 2023 में एकल्सटन और ग्रेस हैरिस ने 70 रन जोड़े थे।
67 - रन यूपी ने 17-20 ओवर में बनाए जो WPL में किसी टीम द्वारा बनाए गए दूसरे सर्वाधिक रन हैं। उन्होंने 2023 में इस अवधि में 68 रन बनाए थे।
21 साल, 195 दिन - दिन की उम्र में क्रांति गौड़ ने चार विकेट लिए और WPL में दूसरी सबसे कम उम्र में ये उपलब्धि हासिल करने वाली गेंदबाज़ बनी हैं।
3 - खिलाड़ियों ने इस मैच में पारी में चार विकेट लेने का कारनामा किया जिसमें जेस जॉनासन, गौड़ और हैरिस शामिल रहीं। ये WPL के एक मैच में लिए गए सर्वाधिक पारी में चार विकेट हैं।
Deep Gadhia is a stats analyst at ESPNcricinfo
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.