News

WPL : RCB ने पेरी की जगह सतघरे, DC ने सदरलैंड की जगह किंग को किया दल में शामिल

एनाबेल सदरलैंड और एलिस पेरी निजी कारणों से WPL 2026 का हिस्सा नहीं होंगी

Ellyse Perry को 2 करोड़ रुपए में RCB ने रिटेन किया था  BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एलिस पेरी की जगह सयाली सतघरे जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एनाबेल सदरलैंड की जगह अलाना किंग को WPL 2026 के लिए अपने दल में शामिल किया है।

Loading ...

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सदरलैंड और पेरी निजी कारणों के चलते WPL 2026 का हिस्सा नहीं हो पाएंगी इसलिए उनकी जगह पर दोनों टीमों ने अपने रिप्लेसमेंट तय किए हैं। सतघरे 30 लाख की रिज़र्व प्राइस पर RCB जबकि किंग 60 लाख की रिज़र्व प्राइस पर DC के साथ जुड़ी हैं। किंग पिछले सीज़न यूपी वॉरियर्ज़ (UPW) का हिस्सा थीं।

सतघरे और किंग दोनों को ही नीलामी में कोई ख़रीददार नहीं मिला था। वहीं सदरलैंड को DC ने 2.2 करोड़ जबकि RCB ने पेरी को 2 करोड़ की राशि में WPL 2026 की नीलामी से पहले रिटेन किया था।

नेपाल में 18 जनवरी से 1 फ़रवरी 2026 तक होने वाले ICC महिला T20 विश्व कप क्वालिफ़ायर के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के दल में चयनित होने के चलते तारा नोरिस भी WPL 2026 से बाहर हो गई हैं। नोरिस की जगह UPW ने चार्ली नोट को 10 लाख की रिज़र्व प्राइस पर अपने दल में शामिल किया है।

WPL 2026 9 जनवरी से 5 फ़रवरी तक खेला जाना है। सभी मुक़ाबले नवी मुंबई और वड़ोदरा में खेले जाने हैं। फ़ाइनल 5 फ़रवरी को वड़ोदरा में खेला जाएगा। WPL के अब तक तीन सीज़न खेले गए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस ने दो बार ख़िताब अपने नाम किया है। MI इस समय WPL का गतविजेता है, दूसरे सीज़न में RCB ने DC को हराते हुए ख़िताब अपने नाम किया था।

Ellyse PerrySayali SatghareAnnabel SutherlandAlana KingTara NorrisCharli KnottUP Warriorz WomenRoyal Challengers Bengaluru WomenDelhi Capitals WomenMumbai Indians WomenWomen's Premier League