News

5 फ़रवरी को वड़ोदरा में खेला जाएगा WPL 2026 का फ़ाइनल

9 जनवरी को पहला मुक़ाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा

WPL 2026 के सभी मुक़ाबले नवी मुंबई और वड़ोदरा में खेले जाएंगे  BCCI

WPL 2026 का चौथा सीज़न 9 जनवरी से 5 फ़रवरी तक खेला जाएगा और इसका ख़िताबी मुक़ाबला वड़ोदरा में खेला जाएगा।

Loading ...

WPL के चौथे सीज़न के सभी मुक़ाबले दो वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई और वड़ोदरा के BCA स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीज़न का पहला मुक़ाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुरुवार को WPL 2026 की बड़ी नीलामी की भी शुरुआत हुई।

दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज़ ने RTM का उपयोग करते हुए 3.2 करोड़ में अपने दल में शामिल कर लिया। दीप्ति के साथ ही यूपी वॉरियर्ज़ ने मेग लानिंग और सोफ़ी एकलस्टन को भी नीलामी में ख़रीद लिया। वहीं अमेलिया कर को मुंबई इंडियंस ने RTM का उपयोग करते हुए दोबारा अपने दल में शामिल कर लिया।

यह पहली बार है जब WPL जनवरी-फ़रवरी महीने में खेला जाएगा। इससे पहले तीनों सीज़न का आयोजन फ़रवरी-मार्च के दौरान किया गया था।

WPL के अब तक तीन सीज़न में से दो सीज़न मुंबई इंडियंस ने जीते हैं और वह इस समय WPL की मौजूदा चैंपियन हैं। जबकि दूसरा सीज़न स्मृति मांधना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स तीनों ही सीज़न में उपविजेता रही है।

WPL 2026 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी कोर टीम को रिटेन करते हुए हरमनप्रीत कौर, नैट सिवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज़ और अमनजोत कौर के साथ ही जी कमालिनी को अपने साथ बरक़रार रखा। मुंबई इंडियंस ने सिवर-ब्रंट को पहले रिटेंशन और हरमनप्रीत को दूसरे रिटेंशन के तौर पर रिटेन किया।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमाह रॉड्रिग्स, शेफ़ाली वर्मा, ऐनाबल सदरलैंड, मारीज़ान काप और निकी प्रसाद को रिटेन किया था।

UP Warriorz WomenRoyal Challengers Bengaluru WomenGujarat Giants WomenDelhi Capitals WomenMumbai Indians WomenWomen's Premier League