WPL में RCB की टीम ने बनाया बड़ा कीर्तिमान
गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेले गए मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं

WPL के 12वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला गया मुक़ाबला रोमांच से भरपूर रहा और इसमें कई अहम आंकड़े भी सामने आए। उन पर एक नज़र डालते हैं।
6 - WPL 2026 में RCB की टीम ने लगातार छह जीत हासिल की है। ऐसा करने वाली वह टूर्नामेंट की पहली टीम बनी। 2025 सीज़न के आख़िरी मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद इस सीज़न में RCB ने लगातार पांच जीत दर्ज की हैं।
RCB WPL इतिहास की दूसरी टीम है, जिसने अपने अभियान की शुरुआत लगातार पांच जीत के साथ की है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 2023 में अपने पहले पांच मैच जीते थे। WPL में अब तक सिर्फ़ यही दो टीमें ऐसी रही हैं, जिन्होंने अपने अभियान की शुरुआत तीन या उससे ज़्यादा लगातार जीतों के साथ की है।
5 - इस सीज़न में RCB के लिए पांच मैचों में पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता है। इससे पहले 2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में RCB के लिए भी WPL में पांच अलग-अलग खिलाड़ी यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।
61 - गुजरात जायंट्स पर RCB की जीत का अंतर 61 रनों का रहा। यह WPL में रन के लिहाज़ से चौथी सबसे बड़ी जीत है और RCB की अब तक की सबसे बड़ी जीत भी है।
50 रन से ज़्यादा अंतर से ख़त्म हुए सात मैचों में से तीन बार गुजरात जायंट्स हारने वाली टीम रही है। यह WPL में किसी भी टीम के द्वारा सबसे ज़्यादा है।
1 - यह वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में पहला ऐसा मैच था, जिसमें लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया गया। इससे पहले इस मैदान पर खेले गए WPL के छहों मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते थे।
73 - गुजरात जायंट्स के ख़िलाफ़ गौतमी नाइक ने 73 रन बनाए। यह WPL में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2023 में UP वॉरियर्स के ख़िलाफ़ कनिका आहूजा के 46 रनों के नाम था।
29-3 - इस मैच में पावरप्ले के दौरान RCB के ख़िलाफ़ गुजरात जायंट्स 29 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। यह इस WPL सीज़न में किसी भी टीम का सबसे कम पावरप्ले स्कोर है।
यह WPL में 10वीं बार था जब गुजरात जायंट्स ने पहले छह ओवरों के भीतर तीन या उससे ज़्यादा विकेट गंवाए। इन सभी दस मैचों में गुजरात जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा है।
4 - WPL में आठ पारियों के दौरान एश्ले गार्डनर ने स्मृति मांधना को चार बार आउट किया है। यह टूर्नामेंट में किसी गेंदबाज़ द्वारा किसी बल्लेबाज़ को आउट करने की संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा संख्या है। इसी सूची में हेली मैथ्यूज़ भी शामिल हैं, जिन्हें सोफ़ी एक्लस्टन ने WPL में चार बार आउट किया है।
21 - RCB के ख़िलाफ़ अपनी पारी में गुजरात जायंट्स ने 21 अतिरिक्त रन दिए। यह WPL में किसी टीम द्वारा दिए गए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज़्यादा एक्स्ट्रा हैं। इससे ज़्यादा एक्स्ट्रा सिर्फ़ दिल्ली कैपिटल्स ने दिए हैं। 2025 में बेंगलुरु में UP वॉरियर्स के ख़िलाफ़ उन्होंने 25 अतिरिक्त रन दिए थे।
395 - महिला T20 क्रिकेट में सोफ़ी डिवाइन के कुल 395 विकेट हासिल किए हैं। इस मैच में RCB के ख़िलाफ़ 25 रन देकर एक विकेट लेने के स्पेल के बाद उन्होंने जेस जोनासेन के 394 विकेटों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। अब वह इस फ़ॉर्मैट में दूसरी सबसे सफल गेंदबाज़ हैं। उनसे आगे सिर्फ़ अमेलिया कर हैं, जिनके नाम 412 विकेट दर्ज हैं।
Deep Gadhia is a stats analyst at ESPNcricinfo
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.