सिनारियो: भारत को WTC फ़ाइनल में पहुंचने के लिए अब क्या करना होगा?
भारत के अलावा और कौन-कौन सी टीमें इस दौड़ में शामिल हैं?
मांजरेकर: भारतीय बल्लेबाज़ों का कमज़ोर डिफ़ेंस सीरीज़ हार का बड़ा कारण
भारत की न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ हार का सटीक विश्लेषण संजय मांजरेकर के साथइस बार के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अब सिर्फ़ 20 टेस्ट मैच बचे हैं, लेकिन भारत की दो हार से उसके फ़ाइनल की दौड़ का आंकड़ा गड़बड़ होता दिख रहा है। आइए टटोलते हैं भारत की संभावनाओं को।
भारत
प्रतिशत: 62.82, शेष मैच (6): बनाम न्यूज़ीलैंड (1-घर) और बनाम ऑस्ट्रेलिया (5-बाहर)
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मिली दो अप्रत्याशित हार का मतलब यह है कि अब भारत को लगातार तीसरे WTC फ़ाइनल में पहुंचने के लिए अब कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि वे अभी भी अंक तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं, लेकिन शीर्ष दो में बने रहने के लिए अब भारत को मुंबई का आख़िरी टेस्ट जीतकर बॉर्ड गावस्कर ट्रॉफ़ी में भी 3-2 से जीतना होगा। इससे भारत के अंकों का प्रतिशत 64.04% हो जाएगा।
ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका में 2-0 से जीतता है, तो भी उनका अंक प्रतिशत 60.53% रह जाएगा। वहीं अगर न्यूज़ीलैंड की टीम मुंबई में हारकर इंग्लैंड को अपने घर में 3-0 से हराती है तो उनके 57.14% प्रतिशत अंक रहेंगे। ऐसी स्थिति में सिर्फ़ साउथ अफ़्रीका ही भारत को पछाड़ सकता है। वहीं अगर भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-2 से सीरीज़ ड्रॉ खेलता है तो भारत के 60.53% जबकि ऑस्ट्रेलिया के 62.28% अंक रहेंगे।
हां या ना: रोहित और कोहली का फ़ॉर्म BGT से पहले चिंता का सबब है
भारत की न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ हार से जुड़े अहम सवालों पर संजय मांजरेकर का फ़ैसलाअगर भारत मुंबई में भी हार जाता है, तब न्यूज़ीलैंड अधिकतम 64.29% अंकों तक पहुंच सकता है। हालांकि इसके लिए न्यूज़ीलैंड को अपने घर में इंग्लैंड को 3-0 से हराना होगा। तब भारत को ऑस्ट्रेलिया में चार जीत और एक ड्रॉ की ज़रूरत होगी।
हालांकि कुछ कम जीतों के साथ भी भारत शीर्ष दो में रह सकता है, लेकिन तब उन्हें दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा। मसलन भारत अगर मुंबई टेस्ट को जीतता है और न्यूज़ीलैंड घर में इंग्लैंड को 2-0 से हराता है तो उनके सिर्फ़ 52.38% होंगे। वहीं अगर साउथ अफ़्रीका अगर अपने पांच टेस्ट मैच में से एक भी हारता है तो वे 61.11% पर आ जाएंगे। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया भारत को 3-2 से हराता है और श्रीलंका से 1-1 से ड्रॉ खेलता है तो उनके सिर्फ़ 60.53% प्रतिशत अंक होंगे, जो कि भारत से कम होंगे।
एस राजेश ESPNcricinfo में स्टैट्स एडिटर हैं. @rajeshstats
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.