मैच (29)
WPL (2)
SA vs WI (1)
UAE vs IRE (1)
अंडर-19 विश्व कप (3)
PAK vs AUS (1)
रणजी ट्रॉफ़ी (16)
SL v ENG (1)
Super Smash (1)
WT20 WC Qualifier (3)
परिणाम
तीसरा मैच, अनंतपुर, September 12 - 15, 2024, दलीप ट्रॉफ़ी
290 & 380/3d
(T:488) 183 & 301

भारत ए की 186 रन से जीत

shams-mulani
प्लेयर ऑफ़ द मैच
89, 1/50 & 3/117
रिपोर्ट

तिलक और प्रथम के शतकों की बदौलत इंडिया ए ने इंडिया डी को दिया विशालकाय लक्ष्य

इंडिया डी को खलील ने शुरुआती झटका दे दिया था लेकिन रिकी भुई ने पारी को संभाल लिया

Tilak Varma scored his maiden first-class century, India A vs New Zealand A, 1st unofficial Test, 4th day, Bengaluru, September 4, 2022

इंडिया डी के गेंदबाज़ों के पास तिलक और प्रथम की जोड़ी को जवाब नहीं था  •  Manoj Bookanakere/KSCA

इंडिया ए 290 ( मुलानी 89, तनुष 53 और हर्षित 4/51) और 380/3 (प्रथम 122, तिलक 111* और सौरभ 2/112) इंडिया डी 183 (पड़िक्कल 92, हर्षित 31 और खलील 3/39) और 62/1 (भुई 44* और खलील 1/17) से 425 रन आगे
दलीप ट्रॉफ़ी के दूसरे राउंड में इंडिया ए और इंडिया डी के बीच खेले जा रहे मुक़ाबले के तीसरे दिन इंडिया ए ने इंडिया डी पर न सिर्फ़ बड़ी बढ़त हासिल की बल्कि उनके सामने एक विशालकाय लक्ष्य खड़ा कर दिया। यह तिलक वर्मा और प्रथम सिंह के चलते संभव हुआ जिन्होंने अपनी शतकीय पारियों की बदौलत इंडिया ए को 487 रनों की बढ़त दिला दी।
हालांकि 488 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछे करने के दौरान इंडिया डी को खलील अहमद ने तीसरे ही ओवर में अथर्व तायडे के रूप में शुरुआती झटका दे दिया था लेकिन इसके बाद रिकी भुई ने इंडिया डी की पारी को संभाल लिया।
दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद ही इंडिया ए को 222 रनों की एक बड़ी बढ़त हासिल हो चुकी थी। खलील ने तीन बड़े झटके देकर इंडिया डी की पारी को महज़ 183 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके चलते इंडिया ए को 107 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। वहीं खेल की समाप्ति के बाद प्रथम 59 के नाबाद स्कोर पर पवेलियन लौटे थे।
पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौटने वाले तिलक ने तीसरे दिन प्रथम के साथ मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाज़ों के बीच दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 219 रन था तब प्रथम सौरभ कुमार का शिकार बन बैठे। वहीं रियान पराग भी 20 के निजी स्कोर पर सौरभ का शिकार बन गए। हालांकि इसके बाद तिलक और शास्वत रावत (64*) के बीच 116 रनों की नाबाद साझेदारी हुई और टीम का स्कोर जब तीन विकेट खोकर 380 रन था तब इंडिया ए की पारी घोषित कर दी गई।
भुई इस समय 44 के निजी स्कोर पर हैं और अगले दिन उनके ऊपर इस पारी को एक बड़ी पारी में तब्दील करने की ज़िम्मेदारी होगी। इंडिया डी के पास बल्लेबाज़ी लाइन अप में संजू सैमसन और देवदत्त पड़िक्कल मौजूद हैं। पड़िक्कल पहली पारी में शतक बनाने से चूक गए थे हालांकि उनकी 92 रनों की पारी नहीं होती तब इंडिया डी के लिए और भी बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती थी।