मैच (8)
IPL (2)
ENG-W vs WI-W (1)
UAE vs BAN (1)
IRE vs WI (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
BAN-A vs NZ-A (1)
ENG v ZIM (1)
परिणाम
पांचवां मैच, अनंतपुर, September 19 - 22, 2024, दलीप ट्रॉफ़ी

इंडिया डी की 257 रन से जीत

प्लेयर ऑफ़ द मैच
, इंडिया डी
56 & 119*
ricky-bhui
रिपोर्ट

भुई और अय्यर ने संभाला इंडिया डी के लिए मोर्चा

इंडिया डी इस समय 311 रन आगे है और उसके पांच विकेट भी शेष हैं

Shreyas Iyer scored 95 before holing out, Mumbai vs Vidarbha, Ranji Trophy final, 3rd day, Mumbai, March 12, 2024

अय्यर पहली पारी में खाता तक नहीं खोल पाए थे  •  PTI

इंडिया डी 349 और 244 पर 5 (भुई 90*, अय्यर 50, सैमसन 45, मुकेश 3-80) इंडिया बी 282 (ईश्वरन 116, वॉशिंगटन 87, सौरभ कुमार 5-73) से 311 रन आगे
श्रेयस अय्यर के अर्धशतक और संजू सैमसन की 45 रनों की पारी के साथ ही रिकी भुई की 90 रनों की नाबाद पारी की बदौलत इंडिया डी मज़बूत स्थिति में पहुंच गई है। इंडिया डी को इस समय इंडिया बी पर 311 रनों की बढ़त हासिल है असके पांच विकेट भी शेष हैं।
इंडिया बी ने दिन के खेल की शुरुआत 210 पर छह विकेट के नुक़सान के साथ की थी। यहां से इंडिया बी 282 के स्कोर तक पहुंच पाने में सफल हो पाई, जिसमें अधिकतर रन वॉशिंगटन सुंदर के बल्ले से आए। बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार ने इंडिया बी के शेष चारों विकेट चटकाए।
इंडिया डी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नवदीप सैनी और मुकेश कुमार ने मिलकर 18 के स्कोर पर उनके तीन विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद पहली पारी में पांच गेंद पर शून्य पर आउट होने वाले श्रेयस ने पलटवार किया। मुकेश का तीसरा शिकार बनने से पहले उन्होंने 39 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया था।
पहली पारी में शतक लगाने वाले सैमसन ने भुई के साथ 69 रनों की साझेदारी की। जबकि इसके बाद भुई और अक्ष सेनगुप्ता की साझेदारी 94 रनों तक पहुंची ही थी कि दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा हो गई।
इंडिया बी इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। ट्रॉफ़ी अपने नाम करने के लिए उन्हें आउट राइट जीत हासिल करने के साथ ही यह भी उम्मीद करनी होगी कि इंडिया सी और इंडिया ए में से कोई भी टीम आउटराइट जीत हासिल न कर पाए।

Language
Hindi
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
इंडिया बी पारी
<1 / 3>

दलीप ट्रॉफ़ी

टीमMWLDअंकभागफल
इंडिया ए3210121.351
इंडिया सी311191.121
इंडिया बी311170.753
इंडिया डी312060.870