मैच (13)
IPL (3)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
HKG T20 (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
परिणाम
फ़ाइनल, मुंबई, March 10 - 14, 2024, रणजी ट्रॉफ़ी
पिछलाअगला
224 & 418
(T:538) 105 & 368

मुंबई की 169 रन से जीत

प्लेयर ऑफ़ द मैच
136 & 2/48
musheer-khan
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़
502 runs • 29 wkts
tanush-kotian
रिपोर्ट

मुशीर और श्रेयस की दर्शनीय पारी, विदर्भ के सामने 538 रनों का लक्ष्य

शम्स मुलानी ने भी लगाया अर्धशतक, विदर्भ की तरफ़ से यश दुबे ने खोला पंजा

Musheer Khan notched up a hundred in the Ranji final, Mumbai vs Vidarbha, Ranji Trophy final, 3rd day, Mumbai, March 12, 2024

रणजी फ़ाइनल में शतक लगाने के बाद मुशीर  •  PTI

विदर्भ 105 और 10 पर 0 (शौरी 7*, अथर्व 3*) को मुंबई 224 और 418 (मुशीर 136, श्रेयस 95, अजिंक्य 73, मुलानी 50*, हर्ष 5-144, यश 3-79) को हराने के लिए 528 रनों की आवश्यकता है
मुशीर ख़ान के शानदार 136 रनों की शतकीय पारी और श्रेयस अय्यर की आतिशी 95 रनों की पारी की बदौलत, मुंबई की टीम ने रणजी ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में विदर्भ के सामने 538 रनों का लक्ष्य रखा है। अगर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के पूरे इतिहास को देखा जाए तो अब तक 536 रनों के उच्चतम लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया है।
तीसरे दिन की शुरुआत अजिंक्य रहाणे ने एक बेहतरीन चौके के साथ की। लेकिन इसके बाद वह अपनी पारी में सिर्फ़ 15 रन ही जोड़ पाए और 73 के निजी स्कोर पर बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे का शिकार बने।
वहीं श्रेयस अय्यर शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी के मूड में थे। अपनी पारी की शुरुआत में उन्होंने आदित्य की गेंद को लांग ऑफ़ सीमा रेखा के बाहर पहुंचा कर बता दिया था कि वह किस शैली के साथ बल्लेबाज़ी करने वाले हैं। उमेश यादव और यश ठाकुर ने श्रेयस को अपनी शॉर्ट गेंदों से परेशान करने का प्रयास किया लेकिन श्रेयस ने उन गेंदों का डट कर सामना किया।
49 के निजी स्कोर पर श्रेयस को एक जीवनदान भी मिला। हर्ष की एक गेंद श्रेयस के बल्ले पर लग कर कीपर और स्लिप के बीच से निकल गई। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने लगातार आक्रामक शॉट्स लगाए। लंच के बाद की पहली ही गेंद पर वह क्रीज़ से बाहर निकल कर आए और लांग ऑन की दिशा में एक गगनचुंबी सिक्सर लगाया।
वहीं दूसरी तरफ़ मुशीर ख़ान भी अच्छी लय में दिख रहे थे। एक समय पर मुशीर 92 के निजी स्कोर पर खेल रहे थे और तब श्रेयस के खाते में 82 रन थे लेकिन श्रेयस की आक्रमकता को देख कर ऐसा लग रहा था कि वह पहले शतक तक पहुंच जाएंगे। हालांकि उसके बाद मुशीर ने भी आक्रामक रूख़ अपनाते हुए, कई बड़े शॉट्स लगाए और अपने निजी स्कोर को 129 तक ले गए। वहीं श्रेयस अपने शतक से सिर्फ़ पांच रन पीछे रह गए। वह अपना शतक सिक्सर लगाते हुए, पूरा करना चाह रहे थे लेकिन आदित्य की गेंद पर वह लांग ऑफ़ के फ़ील्डर को कैच थमा बैठे।
हालांकि तब तक मुंबई की टीम 450 रनों की लीड हासिल कर चुकी थी। इसके बाद लगातार विकेट गिरने शुरू हो गए। यश ने हार्दिक तामोरे को 5 रन पर बोल्ड किया और यश ने लगातार गेंदों पर मुशीर और शार्दुल ठाकुर को आउट कर दिया। हालांकि शम्स मुलानी ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल कर मुंबई की लीड को 538 रनों तक पहुंच दिया।
मुंबई के 418 रन पर ऑल आउट होने के बाद विदर्भ के सलामी बल्लेबाज़ों को दो ओवर बल्लेबाज़ी करनी पड़ी। हालांकि ध्रुव शौरी और अथर्व ने आराम से उन दोनों ओवरों को खेल लिया।

Language
Hindi
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
विदर्भ पारी
<1 / 3>

रणजी ट्रॉफ़ी

Elite, Group A
टीमMWLDअंकभागफल
विदर्भ7511331.351
सौराष्ट्र7412291.592
सर्विसेज़7214251.625
हरियाणा7322241.616
राजस्थान7223191.028
झारखंड7223160.717
महाराष्ट्र7133120.914
मणिपुर707000.224
Elite, Group B
टीमMWLDअंकभागफल
मुंबई7511371.647
आंध्रा7313261.177
बंगाल7223191.314
केरल7115171.093
छत्तीसगढ़7115161.082
यूपी7106141.038
असम714280.680
बिहार704350.419
Elite, Group C
टीमMWLDअंकभागफल
तमिलनाडु7412281.782
कर्नाटक7313271.252
गुजरात7421251.117
रेलवेज़7322241.211
त्रिपुरा7223171.114
पंजाब713390.781
चंडीगढ़701660.343
गोवा705240.754
Elite, Group D
टीमMWLDअंकभागफल
एमपी7403321.535
बड़ौदा7313241.149
दिल्ली7322200.940
जम्मू कश्मीर7214180.928
उत्तराखंड7223171.007
पुडुचेरी7241130.820
ओडिशा7142120.870
हिमाचल7142110.864