IPL 2026: खिलाड़ियों के ट्रेड की पूरी सूची
जानिए कौन से खिलाड़ी किस टीम में गए हैं

IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। सभी मिनी ऑक्शनों की तरह 2026 का ऑक्शन भी एक ही दिन का होगा। फ़िलहाल सभी फ्रेंचाइज़ी अपनी 2025 की टीमों से किन खिलाड़ियों को रिलीज़ करना है, यह तय करने में जुटी हैं।
IPL ने 10 टीमों के लिए रिलीज़ लिस्ट को अंतिम रूप देने की डेडलाइन 15 नवंबर को शाम 3 बजे (भारतीय समय) तय की है। इसके बाद उन्हें खिलाड़ियों की सूची भेजी जाएगी, जिसमें से वे अपने शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ी चुन सकेंगी। उसी लंबी सूची को छांटकर IPL अंतिम ऑक्शन पूल तैयार करेगा।
आइए उन खिलाड़ियों की सूची देखते हैं, जिन्हें अब तक ट्रेड किया जा चुका है:
संजू सैमसन: रवींद्र जाडेजा और सैम करन के बदले राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड हुए।
शार्दुल ठाकुर: 2 करोड़ रूपए में लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड हुए।
शेरफ़ेन रदरफ़ोर्ड: 2.6 करोड़ रूपए में गुजरात टाइटन से मुंबई इंडियंस में ट्रेड हुए।
अर्जुन तेंदुलकर: 30 लाख रूपए में मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हुए।
मोहम्मद शमी: सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स में 10 करोड़ रुपये के शुल्क पर ट्रेड हुए।
मयंक मारकंडे: कोलकाता नाइट राइडर्स से मुंबई इंडियंस में 30 लाख रुपये के शुल्क पर ट्रेड हुए।
नितीश राणा: राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स में 4.2 करोड़ रुपये के शुल्क पर ट्रेड हुए।
डोनोवन फरेरा: दिल्ली कैपिटल्स से राजस्थान रॉयल्स में 1 करोड़ रुपये के शुल्क पर ट्रेड हुए।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.