Features

दिनेश कार्तिक के IPL आंकड़े: छह फ़्रैंचाइज़ी, दूसरे सर्वाधिक मैच, और डेथ ओवर्स में आतिशी बल्लेबाज़ी

2008 में डेब्यू के बाद से कार्तिक ने मिस किए केवल दो मैच, दो टीमों के लिए बनाए 1000+ रन

दिनेश कार्तिक के IPL करियर का हुआ अंत  BCCI

257 दिनेश कार्तिक IPL से रोहित शर्मा के 257 मैचों के साथ दूसरे सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में रिटायर हुए हैं। वह केवल एमएस धोनी के 264 मैचों से ही पीछे रहे।

Loading ...

2 कार्तिक 174 शिकार के साथ IPL के दूसरे सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं। धोनी ने उनसे अधिक 190 शिकार किए हैं। कार्तिक ने 137 कैच लेने के साथ ही 37 स्टंपिंग भी IPL में किए हैं। दोनों मामलों में वह धोनी के 148 कैच और 42 स्टंपिंग से पीछे हैं।

4097 रन कार्तिक ने IPL में चार नंबर या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए बनाए हैं जो धोनी के 5047 रनों के बाद दूसरे सर्वाधिक हैं। कार्तिक ने 204 पारियों में चार या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाज़ी की तो वहीं 30 पारियों में वह तीन नंबर पर भी खेले हैं। हालांकि, उन्होंने कभी ओपनिंग नहीं की।

1565 रन कार्तिक ने IPL में डेथ ओवर्स (17-20) में बनाए हैं। केवल धोनी (2786) और कायरन पोलार्ड (1708) ने ही इस अवधि में कार्तिक से अधिक रन बनाए हैं। कार्तिक ने ये रन 186.97 की स्ट्राइक-रेट से बनाए जिसमें 91 छक्के शामिल हैं।

195.77 IPL में 2018 की शुरुआत से कार्तिक की डेथ ओवर्स में स्ट्राइक-रेट रही है। यह इस अवधि में 250 गेंद खेल चुके 16 बल्लेबाज़ों में चौथी सर्वाधिक है।

4842 रन कार्तिक ने अपने IPL करियर में बनाए और वह लीग इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। उन्होंने 4463 रन 236 मैचों में विकेटकीपर के रूप में बनाए हैं, जो 258 मैचों में धोनी द्वारा बनाए गए 5125 रनों के बाद दूसरे सर्वाधिक हैं।

187 खिलाड़ियों ने 257 IPL मैचों के दौरान कार्तिक के साथ खेला है, जो अब तक किसी खिलाड़ी के लिए सर्वाधिक है। अजिंक्य रहाणे इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं जिनके साथ अब तक 168 खिलाड़ी IPL में खेल चुके हैं।

6 फ़्रैंचाइज़ियों के लिए कार्तिक ने IPL खेला हुआ है - दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात लॉयंस और कोलकाता नाइट राइडर्स। उन्होंने सभी छह फ़्रैंचाइज़ियों के लिए अर्धशतक लगाए और यह उपलब्धि केवल युवराज सिंह के नाम है।

2 फ़्रैंचाइज़ियों के लिए कार्तिक ने IPL में 1000 से अधिक रन बनाए हैं। KKR के लिए 1143 और DC के लिए 1036 रन। हालांकि, RCB के साथ उनका करियर 937 रनों के साथ ही समाप्त हो गया।

2 कार्तिक ने 17 सीज़न खेलने के बाद अपनी फ़्रैंचाइज़ियों के लिए केवल दो ही मैच मिस किए हैं। दिल्ली ने उन्हें KKR के ख़िलाफ़ 2008 मेंअवे मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा था। कार्तिक ने इसके बाद 2023 में RCB का सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ अवे मैच मिस किया। इस मैच में वह इंपैक्ट प्लेयर थे, लेकिन स्कोर का पीछा करते समय उनकी जरूरत नहीं पड़ी थी।

233 IPL में दो मैच मिस करने के बीच कार्तिक ने 233 मैच खेल लिए। IPL में बिना कोई मैच मिस किए यह किसी खिलाड़ी द्वारा लगातार खेले गए सर्वाधिक मैच हैं। 2009 से 2019 के बीच लगातार 165 मैचों के साथ रोहित लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

99.23 प्रतिशत टीम मैच कार्तिक ने IPL में खेले हैं। डेब्यू सीज़न से यह किसी खिलाड़ी का अपनी फ़्रैंचाइज़ी के लिए 100 से अधिक मैचों में दूसरा सर्वाधिक है। राशिद खान ने डेब्यू से अब तक अपनी टीम के सभी 121 मैच खेले हैं।

Dinesh KarthikRoyal Challengers BengaluruRCB vs RRIndian Premier League

Sampath Bandarupalli is a statistician at ESPNcricinfo