Features

IPL 2025 की पांच टीमें, जिन्हें नया कप्तान मिला है

इस सूची में अय्यर, पंत जैसे पुराने नामों के साथ पटेल और पाटीदार जैसे नाम हैं

श्रेयस का अनुभव या पंत का 'पंट' - किसका मिलेगा किसको फ़ायदा ?

श्रेयस का अनुभव या पंत का 'पंट' - किसका मिलेगा किसको फ़ायदा ?

IPL 2025 के उन कप्तानों पर एक नज़र जिनके सामने होगी नई चुनौतियों से पार पाने की परीक्षा

IPL 2025 का सीज़न बड़ी नीलामी का भी साल था, जिसमें कई टीमों का पूरा रूप बदल गया और कई टीमों के कप्तान भी बदले। आइए डालते हैं ऐसे कप्तानों पर नज़र।

Loading ...

श्रेयस अय्यर (PBKS)

पिछले सीज़न कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को ख़िताब जिताने वाले श्रेयस अय्यर को IPL की बड़ी नीलामी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और KKR की कप्तानी कर चुके हैं। KKR को IPL 2024 में ख़िताब दिलाने से पहले वह DC को IPL 2020 के फाइनल में भी पहुंचा चुके हैं। अब उन पर PBKS को पहली बार ख़िताब जिताने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

IPL में श्रेयस अय्यर (कप्तान के तौर पर)

मैच - 70 | जीत - 38 | हार - 29 | टाई - 2 | NR - 1

ऋषभ पंत (LSG)

IPL नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में ख़रीदा था। इससे पहले वह DC के कप्तान थे। पंत चाहेंगे कि उनकी टीम पहली बार चैंपियन बने।

IPL में ऋषभ पंत (कप्तान के तौर पर) मैच - 43 | जीत - 21 | हार - 21 | टाई - 1

अजिंक्य रहाणे (KKR)

IPL नीलामी में KKR ने रहाणे को 1.5 करोड़ रुपए में ख़रीदा था। KKR से पहले रहाणे, राजस्थान रॉयल्स (RR ) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) की कप्तानी कर चुके हैं। लगातार दूसरे साल KKR की नज़र IPL ख़िताब पर होगी। रहाणे का कप्तानी का अनुभव KKR के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।

IPL में अजिंक्य रहाणे (कप्तान के तौर पर)

मैच - 25 | जीत - 9 | हार - 16

अक्षर पटेल (DC)

IPL 2025 के लिए DC ने अक्षर को 16.50 करोड़ में रिटेन किया था और फिर केएल राहुल के होने के बावजूद अक्षर को कप्तान बनाया गया। 2024 में अक्षर ने सिर्फ़ एक मैच में कप्तानी की थी। DC की नज़र अक्षर की कप्तानी में पहली बार चैंपियन बनने पर होगी। अक्षर को कुछ दिन पहले भारतीय T20I टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया था।

रजत पाटीदार (RCB)

रजत पाटीदार इस IPL के एकमात्र कप्तान हैं, जिनका T20I डेब्यू नहीं हुआ है। उन्हें इस सीज़न फ़ाफ़ डुप्लेसी की जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का कप्तान बनाया गया है और वह विराट कोहली के साथ पहली बार RCB को कप जिताने की कोशिश करेंगे।

Delhi CapitalsIndiaIndian Premier League

सैयद हुसैन ESPNCricinfo हिंदी में एंकर कम प्रोड्यूसर हैं।@imsyedhussain